Bajaj ने पलट दी बाजी, ले आया अपनी नई EV स्कूटी, 137km की रेंज और कीमत बस इतनी सी

Bajaj Chetak electric scooter में आरामदायक सफर के लिए सिंगल पीस सीट मिलेगी। इसमें टूटी सड़क पर राइडर को झटकों से बचाने के लिए हैवी सस्पेंशन पावर दिए गए हैं।

bajaj chetak

bajaj chetak

Next gen Bajaj Chetak electric scooter: स्कूटी आजकल हर घर की जरूरत बन गई है। मम्मी को बाजार सब्जी लेने जाना हो या पापा को ऑफिस। दादा के दोस्तों से मिलने जाने का ये किफायती और स्टाइलिश साधन है। कभी स्कूटर का दूसरा नाम रहे चेतक का बजाज नया ईवी मॉडल लेकर आया है। अनुमान है कि ये स्कूटर 20 दिसंबर को पेश कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

बता दें Bajaj का मॉडल Chetak एक समय में  सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर था। 2020 में कंपनी पहली बार अपने चेतक का ईवी मॉडल लेकर आई थी। अब कंपनी फिर नए लुक्स और फीचर्स के साथ इस ईवी मॉडल का नया वर्जन लेकर आने वाली है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बाजार में इन स्कूटरों से करेगा कम्पीट

जानकारी के अनुसार ये स्कूटर बाजार में पहले से मौजूद Ather Rizta, Ola S1, और TVS iQube से कम्पीट करेगी। ये धाकड़ स्कूटर अलग-अलग बैटरी पैक में आता है। ये स्कूटर अलग-अलग बैटरी पैक पर एक बार फुल चार्ज होने पर 123 से 137 किलोमीटर तक ड्राइविंग रेंज देगा। स्कूटर में डुअल कलर ऑप्शन मिलेगा।

Bajaj Chetak electric scooter की कीमत कितनी?

बता दें Bajaj Chetak electric scooter का फिलहाल बाजार में मौजूद मॉडल शुरुआती कीमत 96000 का आता है। स्कूटर का टॉप मॉडल 1.29 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। फिलहाल कंपनी ने इसकी नई कीमत और डिलीवरी डेट का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि ये शुरुआती कीमत 1 लाख रुपये में ऑफर किया जा सकता है।

विज्ञापन

हैवी सस्पेंशन और डिस्क ब्रेक

Bajaj Chetak electric scooter में आरामदायक सफर के लिए सिंगल पीस सीट मिलेगी। इसमें टूटी सड़क पर राइडर को झटकों से बचाने के लिए हैवी सस्पेंशन पावर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि इसमें सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक मिलेगा। स्कूटर में स्टाइलिश एलईडी लाइट है। ये स्कूटर हाई पिकअप जनरेट करेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ