---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

आज लॉन्च होगी नई Bajaj Chetak, पहली बार बदलेगा डिजाइन, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान

Bajaj आज भारत में नई जनरेशन Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने जा रही है. नए डिजाइन, बदली हुई टेल-लाइट, हब मोटर और अपडेटेड फीचर्स के साथ यह चेतक अब पहले से ज्यादा मॉडर्न और दमदार नजर आएगी. लॉन्च से पहले लीक हुई डिटेल्स ने बाजार में हलचल मचा दी है.

---विज्ञापन---

New Bajaj Chetak: Bajaj अपनी आइकॉनिक इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक को नए अवतार में पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है. कंपनी आज 14 जनवरी को नई जनरेशन Bajaj Chetak लॉन्च करने जा रही है. लॉन्च से पहले सामने आई स्पाई तस्वीरों और आधिकारिक इनवाइट ने इस अपकमिंग स्कूटर को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ा दी है. डिजाइन से लेकर टेक्नोलॉजी तक, इस बार चेतक में कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

नया Bajaj Chetak: क्या होगा खास

यह पहली बार होगा जब 2019 में लॉन्च होने के बाद Bajaj Chetak के डिजाइन में बड़ा बदलाव किया जा रहा है. लॉन्च इनवाइट से पता चलता है कि स्कूटर के रियर में बिल्कुल नया टेल-लाइट डिजाइन दिया जाएगा. मौजूदा मॉडल में जहां बीच में Chetak बैज के साथ स्प्लिट LED टेल-लाइट मिलती है, वहीं नए मॉडल में एक हॉरिजॉन्टल LED टेल-लाइट होगी. इसके दोनों सिरों पर इंडिकेटर्स होंगे और ऊपर की तरफ Chetak ब्रांडिंग दी जाएगी.

---विज्ञापन---

फ्रंट लुक में भी दिख सकते हैं बदलाव

स्पाई शॉट्स में सामने की तरफ LED हेडलाइट नजर आई है, जिसमें Chetak की लेटरिंग इंटीग्रेटेड दिखती है. मौजूदा मॉडल में फ्रंट एप्रन पर लगे इंडिकेटर्स को अब हैंडलबार सेक्शन में शिफ्ट किया गया है. साइड पैनल पूरी तरह से कवर थे, लेकिन उम्मीद है कि नए ग्राफिक्स, नए कलर ऑप्शन और हल्के डिजाइन बदलाव देखने को मिलेंगे.

---विज्ञापन---

हार्डवेयर और फीचर्स में क्या नया

नई जनरेशन चेतक में नंबर प्लेट होल्डर का डिजाइन भी बदला हुआ नजर आया है. इसके अलावा स्कूटर में नया रियर टायर हगर दिया जा सकता है. माना जा रहा है कि इसमें नया शेप वाला डिस्प्ले और अपडेटेड स्विचगियर भी मिल सकता है, जिससे राइडिंग एक्सपीरियंस पहले से बेहतर होगा.

---विज्ञापन---

मोटर और बैटरी को लेकर बड़ा बदलाव

टेस्टिंग के दौरान देखे गए स्कूटर में एक अहम बदलाव यह है कि इसमें हब-माउंटेड मोटर दी गई है. मौजूदा चेतक में स्विंगआर्म-माउंटेड मोटर मिलती है. हब मोटर सीधे व्हील में फिट होती है, जिससे पावर डिलीवरी ज्यादा स्मूद हो सकती है. फिलहाल बैटरी ऑप्शन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन मौजूदा मॉडल 3kWh और 3.5kWh बैटरी पैक के साथ आता है.

---विज्ञापन---

लो या मिड वेरिएंट की संभावना

जिस टेस्ट स्कूटर को देखा गया है, उसमें TFT स्क्रीन और की-लेस इग्निशन जैसे फीचर्स नजर नहीं आए. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह चेतक का लो या मिड-स्पेक वेरिएंट हो सकता है. फुल डिटेल्स और वेरिएंट लाइन-अप की पूरी जानकारी लॉन्च के साथ ही सामने आएगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Royal Enfield लवर्स के लिए खुशखबरी, नए फीचर्स और क्लासिक स्टाइल के साथ आई Goan Classic 350, इतनी है कीमत

First published on: Jan 14, 2026 08:56 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola