Electric car service: भारत में जब से कम कीमत में इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च होने लगी हैं तब से इनकी बिक्री भी लगातार बढ़ रही है। हर महीने EV कार बाजार बड़ा हो रहा है। देश में टाटा मोटर्स सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री करती है। अब जिस तरह से हम अपनी पेट्रोल और डीजल कारों की सर्विस पर ध्यान देते हैं ठीक उसी तरह EVs की भी समय पर सर्विस होना बेहद जरूरी है।
इतना ही नहीं इनको एक्स्ट्रा केयर भी जरूरी होती है। लेकिन अक्सर देखने को मिलता है कि लोग सर्विस पर ध्यान नहीं देते जिसकी वजह से गाड़ियों में ब्रेक डाउन की समस्या बनी रहती है। इतना ही नहीं सर्विस करवाते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है वरना बाद में परेशानी भी हो सकती है। अगर आपके पास भी है इलेक्ट्रिक कार तो यहां हम आपको बता रहे हैं सर्विस के जरूरी टिप्स।
हर सर्विस है बेहद जरूरी
पेट्रोल-डीजल कार की तरह इलेक्ट्रिक कार की रेगुलर सर्विस भी बेहद जरूरी है। अगर समय पर सर्विस होगी तो सभी पार्ट्स बेहतर ढंग से काम करेंगे और कार को ब्रेक डाउन होने से बचा भी लेंगे। क्योंकि अगर सर्विस समय पर नहीं होगी तो बाद में खर्चा भी बढ़ जाता है।
बैटरी को बराबर चेक करवाते रहें
इलेक्ट्रिक कार की सर्विस करवाते समय उसकी बैटरी की भी जांच जरूर करवा लें। यह इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इससे आपको बैटरी की हेल्थ पता चल सकेगी।
कूलेंट की मात्रा कम न हो
इलेक्ट्रिक कार में भी कूलेंट होता है जिससे बैटरी के तापमान को ठंडा रखने में मदद मिलती है। इसलिए कूलेंट की बराबर जांच हो, और अगर कूलेंट कम हो जाये तो टॉप अप करवा लें। इसके अलावा गाड़ी के टायर्स और ब्रेक की भी जांच करवा लें।
इस बात का रखें ध्यान
अपनी इलेक्ट्रिक कार को सीधा धूप में पार्क न करें क्योंकि गर्मी में इलेक्ट्रिक कारों में लगी बैटरी का तापमान बढ़ जाता है, जिसकी वजह से इनकी परफॉरमेंस और रेंज कम हो सकती है। इसलिए अपने EV वाहन को गैराज या छायादार जगह पर ही पार्क करें, इसके अलावा आप सनस्क्रीन कवर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं ।
यह भी पढ़ें: 315km की रेंज, 7.99 लाख रुपये कीमत, बदल जायेगी टाटा की ये इलेक्ट्रिक कार
संबंधित खबरें
Maruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
8 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
10 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
13 hrs agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 day agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 day agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
2 days agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines