हैवी ट्रैफिक में ड्राइविंग को आसान और सूकून भरा बनाने के लिए ऑटोमैटिक कारें सबसे बेस्ट मानी जाती हैं। और यही वजह है कि शहरों में ऑटोमैटिक कारें खूब पसंद की जाती हैं। यही मैन्युअल गियरबॉक्स वाली कारों का भी क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है। पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोग मैन्युअल कार को चलाना खूब पसंद करते हैं, क्योंकि मनचाही पावर और टॉर्क आपको आसानी से मिल जाता है। लेकिन कार मैन्युअल हो या ऑटोमैटिक, लोग अक्सर गियर लीवर को ही आर्म रेस्ट बना लेते हैं, कहने का मतलव ड्राइव करते समय एक हाथ लीवर पर ही रहता है, जिसकी वजह से काफी नुकसान हो सकता है। इतना ही नहीं लोग गियर बदलते समय कई बड़ी गलतियां कर जाते हैं जिसकी वजह गियरबॉक्स से गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिससे आपकी गाड़ी को कोई नुकसान नहीं होगा और गियरबॉक्स भी सही रहेगा।
सही स्पीड में सही गियर का इस्तेमाल करें
अक्सर देखने में आता है कि ड्राइविंग के समय लोग स्पीड के हिसाब से गियर नहीं बदलते, जिसकी वजह से गियरबॉक्स को काफी नुकसान होता है। हाल ये होता है कि लोग 3rd या 4th गियर में 70-80 या इससे भी ऊपर की स्पीड में ड्राइव करते हैं जो कि एक दम गलत है। साथ ही फ्यूल की खपत बढ़ने लगती है। इसलिए स्पीड गियर के हिसाब से ही होनी चाहिए।
गियर लीवर को ना बनाएं आर्म रेस्ट
ड्राइविंग के दौरान आपके दोनों हाथ स्टीयरिंग व्हील पर ही होना चाहिए। जब गियर बदलना हो तभी आपको हाथ का इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन अक्सर देखने में आता है कि लोग अपना एक हाथ स्टीयरिंग व्हील पर और दूसरा हाथ गियर लीवर पर रखते हैं। अब ऐसा करने से सेलेक्टर फॉर्क रोटेटिंग कॉलर के संपर्क में आ सकता है और गियर बदलने की आशंका बनी रहती है। इसलिए आपके दोनों हाथ स्टीयरिंग व्हील पर ही होने चाहिए और गियर लीवर को आर्म रेस्ट बनाने से बचें।
क्लच पैडल पर हमेशा पैर ना रखें
गाड़ी चलाते समय लोग क्लच पर पैर रखकर, या फिर हाफ क्लच पर पैर रखकर गाड़ी चलाते हैं। ऐसा करने से फ्यूल की खपत बढ़ती है साथ ही ट्रांसमिशन एनर्जी को नुकसान होने की संभावना भी बनी रहती है। इसलिए क्लच का इस्तेमाल गियर बदलने और गाड़ी को धीमा करने के लिए ही करें।
चढ़ाई पर क्लच पैडल न दबाएं
यह भी देखने में आता है कि चढ़ाई पर लोग क्लच दबाए रखते हैं, ऐसा करने से कार बिना गियर में हो जाती है। अगर आप ऐसे में क्लच दबाए रखते हैं, तो ढलान आने पर कार पीछे की तरफ जाने लगती है। इसलिए कार को चढ़ाते वक्त गियर में ही रखें और क्लच का इस्तेमाल सिर्फ गियर बदलते समय ही करें।
रेड लाइट पर गियर में न हो कार
काफी लोग ऐसे भी हैं जो रेड लाइट पर गाड़ी को न्यूट्रल में नहीं करते और गाड़ी गियर में ही रहती है। ऐसा करने काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि गाड़ी के गियर में होने से क्लच को दबाये रखना पड़ता है। इसलिए रेड लाइट हो इंजन बंद कर देना चाहिए।
यह भी पढ़ें: सेफ्टी में फ्लॉप हैं ये कारें, लेकिन हर महीने होती है जमकर बिक्री, देखिये लिस्ट
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
4 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
6 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
8 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines