CNG Car Safety: देश में CNG कारों की डिमांड अब तेजी से बढ़ रही है। नए-नए मॉडल के आने से ग्राहकों के पास काफी अच्छे ऑप्शन आ गये हैं। सीएनजी कारें, पेट्रोल- डीजल कारों की तुलना में सस्ती पड़ती हैं। लेकिन आज भी काफी लोग ऐसे हैं जिन्हें CNG कारों की ठीक से इस्तेमाल अकर्ण तक नहीं आता उर इसकी वजह से भारी नुकसान उठाना पड़ता है। यहां हम आपको आपको सीएनजी कारों को इस्तेमाल को लेकर कुछ बेसिक जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए वरदान साबित हो सकती हैं।
CNG कार इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
कार में न करें स्मोकिंग
CNG कार में कभी भी स्मोक न करें, ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है। जरा सी भी अगर लीकेज हुई कार में आग लगने का खतरा बढ़ जाएगा। इतना ही नहीं स्मोक करने से कार में बदबू रह जाती है जिसकी वजह से आपका इंप्रेशन खराब हो सकता है।
CNG मोड पर कार स्टार्ट न करें
अपनी CNG कार को कभी भी CNG Mode पर स्टार्ट न करें। ऐसा करने से इंजन पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए हमेशा पेट्रोल मोड पर कार स्टार्ट करें। अगर आपकी कार ये खूबी है तो आप डायरेक्ट स्टार्ट भी कर सकते हैं।
इंजन बंद कर दें
कार में CNG भरवाने से पहले इंजन बंद कर दे। अगर कार में कोई बैठा भी है तो उसे बाहर निकलने को कहें। अगर आप ऐसा नहीं करते तो CNG ठीक से नहीं भर पाएगी। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि कार में CNG एकदम सही मात्रा में भरी जाए तो इन टिप्स को ध्यान में रखें।
फोन पर बात न करें
CNG भरवाते समय फोन पर बात न करें, ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए अपने फोन को या तो बंद कर दें या फ्लाइट मोड पर करें।
फ्यूल की मात्रा सही रखें
CNG कार को कभी भी लो लेवल फ्यूल पर न चलायें, ऐसा करने से वाल्व पर प्रेशर पड़ता है और इंजन डैमेज हो सकता है। इसलिए फ्यूल की मात्रा सही होने जरूरी है।
लीकेज होने पर ऐसा करें
ड्राइविंग के दौरान अगर आपकी CNG कार में लीकेज की समस्या आ रही है तो तुरंत कार को किसी सेफ जगह पर ले जायें और इंजन बंद कर दें।
लोकल एक्सेसरीज न लगवाएं
CNG कार में लोकल जगह से एक्सेसरीज बिलकुल न लगवाएं,क्योंकि यह वायरिंग का मामला है और अगर गलती से कोई कमी रह गई तो आगे चलकर यह खतरनाक साबित हो सकता है।
अगर आप भी इन छोटी -छोटी बातों का ध्यान रखेंगे तो आपकी CNG कर ब्रेक डाउन क शिकार नहीं होगी। माइलेज के साथ परफॉरमेंस भी मिलेगी साथ ही आपके पैसों की भी काफी बचत हो सकती है
यह भी पढ़ें: इन कंपनियों के लिए भारत में कार बेचना हुआ मुश्किल, पिछले महीने बिकी सिर्फ 4 कारें
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
7 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines