Ola S1 Air: ओला ने नई पीढ़ी को ध्यान में रखकर अपने धांसू ईवी स्कूटर S1 Air में नियॉन ग्रीन कलर पेश किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी 28 जुलाई को एक बड़े इवेंट में इसे लॉन्च करेगी। इतना ही नहीं लॉन्च के दिन से ही इसकी बुकिंग ली जाएगी। बताया जा रहा है कि कंपनी इंट्रोडक्टरी प्राइस 1,09,999 लाख रुपये एक्स शोरूम में इसे बेचेगी।
OLA S1 Air एक बार फुल चार्ज में 87 Km तक चलता है
जानकारी के अनुसार यह परचेज विंडो लिमिटेड पीरियड 28 से 30 जुलाई के बीच दो दिन के लिए ही होगी। जिसके बाद 31 जुलाई के बाद ओला यह स्कूटर अपनी कीमत 1,19,999 रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। OLA S1 Air एक बार फुल चार्ज होने पर 87 Km तक चलता है।
स्कूटर में 2700 W की पावर और सीट हाइट की ऊंचाई 792 mm
OLA S1 Air का कुल वजन 99 kg है और यह 4.3 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। स्कूटर में 2700 W की पावर और सीट हाइट की ऊंचाई 792 mm की है। इसमें ट्विन प्रोजेक्टर हेडलैंप, curvy बॉडी पैनल, सिंगल-पीस सीट और मिरर मिलता है।
ये भी पढ़ेंः अब नहीं होगी मानसून में गाड़ी खराब होने की चिंता, Skoda ने शुरू किया सर्विस कैंपेन
OLA S1 Air में 34 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज स्पेस
OLA S1 Air में 34 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज स्पेस मिलता है। इसमें फ्लैट फुटबोर्ड दिया गया है। स्कूटर का ग्राउंड क्लीयरेंस 165 मिमी है और व्हीलबेस 1359 मिमी का मिलता है। इसमें टीएफटी स्क्रीन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, राइडिंग मोड्स, रिवर्स मोड, साइड स्टैंड अलर्ट, ओटीए अपडेट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
यह स्कूटर महज 4.3 सेकंड में 40 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेता है
यह स्कूटर महज 4.3 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ता है। यह 3 वेरिएंट और 5 कलर में उपलब्ध है। इसमें 85 Kmph की टॉप स्पीड मिलती है। सेफ्टी के लिए इसमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
7 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
11 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
13 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
14 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines