नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) भारतीय सिनेमा का एक ऐसा सितारा, जिसने अपने दमदार अभिनय के दम पर लोगों के दिलों में जगह बनाई है। लेकिन कामयाबी का यह सफ़र इतना आसान नहीं था। इसके पीछे कड़ी मेहनत थी। नावज को अब किसी परिचय की जरूरत नहीं है। आज ये अपना 51वां जन्मदिन मन रहे हैं। आज इनके पास आलिशान घर के साथ एक से बढ़कर एक गाड़ियां भी हैं, लेकिन Mercedes-Benz GLS नवाज की पसंदीदा कार है। इस कार में कई कमाल के फीचर्स हैं जो आपको भी इस कार का दीवाना बना सकते हैं। जानते हैं इस कार के फीचर्स और कीमत के बारे में…
नवाजुद्दीन ने फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय किया है और यह पूरी तरह से उनके बेजोड़ अभिनय कौशल की वजह से है। बेशक, वे जो स्क्रिप्ट चुनते हैं, वे भी बहुत सराहनीय हैं। कुछ समय पहले, उन्होंने मर्सिडीज-बेंज GLS के रूप में अपनी पहली लग्जरी कार खरीदी। अब वह नियमित रूप से इसी कार का इस्तेमाल करते हैं, वे अन्य मशहूर हस्तियों की तरह ही एक ड्राइवर के साथ घूमते हैं। यह कार नवाजुद्दीन को उनके भाई ने उपहार में दी थी, जो फिल्म – बाबूमोशाय बंदूकबाज के निर्देशक भी हैं।
मर्सिडीज बेंज जीएलएस के फीचर्स और कीमत
मर्सिडीज-बेंज की इस लग्जरी एसयूवी की कीमत की बात करें तो आज के समय में इसकी कीमत 1.34 करोड़ से लेकर 1.39 करोड़ रुपये तक जाती है। लेकिन जब नवाज को यह कार मिली थी तो उस समय इसकी कीमत करोब 80 लाख रुपये बताई गई है। यह एक 7 सीटर एसयूवी है। इसमें एडवांस्ड फीचर्स के अलावा दमदार इंजन भी दिया है।
इस कार में 3.0 लीटर V6 बाइ-टर्बो डीजल इंजन दिया गया है जो कि 258बीएचपी की पावर और 620 न्यूटन मीटर का टार्क जनेरेट करता है। यह इंजन 9 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया है। सिर्फ 8 सेकेंड से भी कम में यह कार 0-100 की रफ़्तार पकड़ लेती है। कार को 100 किमी की रफ्तार पकड़ने में का समय लगता है। गाड़ी की टॉप स्पीड 222 किमी प्रति घंटा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवाज के पास फोर्ड की एंडेवर भी थी।
यह भी पढ़ें: AMT गियरबॉक्स सस्ता, लेकिन क्यों लगते हैं झटके? ऐसे पाएं छुटकारा
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
49 mins agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 hr agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
4 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
6 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
8 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines