Nawazuddin Siddiqui की इस कार के फीचर्स पर हो जाएंगे फिदा, कीमत कर देगी हैरान

Mercedes-Benz GLS, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पसंदीदा कार है। इस कार में कई कमाल की खूबियां हैं जो आपको भी इस कार का दीवाना बना सकते हैं। यह कार नवाजुद्दीन को उनके भाई ने उपहार में दी थी। जानते हैं इस कार के फीचर्स और कीमत के बारे में…

navaz car nside

नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) भारतीय सिनेमा का एक ऐसा सितारा, जिसने अपने दमदार अभिनय के दम पर लोगों के दिलों में जगह बनाई है। लेकिन कामयाबी का यह सफ़र इतना आसान नहीं था। इसके पीछे  कड़ी मेहनत थी। नावज को अब किसी परिचय की जरूरत नहीं है। आज ये अपना 51वां जन्मदिन मन रहे हैं। आज इनके पास आलिशान घर के साथ एक से बढ़कर एक गाड़ियां भी हैं, लेकिन Mercedes-Benz GLS नवाज की पसंदीदा कार है। इस कार में कई कमाल के फीचर्स हैं जो आपको भी इस कार का दीवाना बना सकते हैं। जानते हैं इस कार के फीचर्स और कीमत के बारे में…

नवाजुद्दीन ने फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय किया है और यह पूरी तरह से उनके बेजोड़ अभिनय कौशल की वजह से है। बेशक, वे जो स्क्रिप्ट चुनते हैं, वे भी बहुत सराहनीय हैं। कुछ समय पहले, उन्होंने मर्सिडीज-बेंज GLS के रूप में अपनी पहली लग्जरी कार खरीदी। अब वह नियमित रूप से इसी कार का इस्तेमाल करते हैं, वे अन्य मशहूर हस्तियों की तरह ही एक ड्राइवर के साथ घूमते हैं। यह कार नवाजुद्दीन को उनके भाई ने उपहार में दी थी, जो फिल्म – बाबूमोशाय बंदूकबाज के निर्देशक भी हैं।

मर्सिडीज बेंज जीएलएस के फीचर्स और कीमत
मर्सिडीज-बेंज की इस लग्जरी एसयूवी की कीमत की बात करें तो आज के समय में इसकी कीमत 1.34 करोड़ से लेकर 1.39 करोड़ रुपये तक जाती है। लेकिन जब नवाज को यह कार मिली थी तो उस समय इसकी कीमत करोब  80 लाख रुपये बताई गई है। यह एक 7 सीटर एसयूवी है। इसमें एडवांस्ड फीचर्स के अलावा दमदार इंजन भी दिया है।

इस कार में 3.0 लीटर V6 बाइ-टर्बो डीजल इंजन दिया गया है जो कि 258बीएचपी की पावर और 620 न्यूटन मीटर का टार्क जनेरेट करता है। यह इंजन 9 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया है। सिर्फ 8 सेकेंड से भी कम में यह कार 0-100 की रफ़्तार पकड़ लेती है। कार को 100 किमी की  रफ्तार  पकड़ने में का समय लगता है। गाड़ी की टॉप स्पीड 222 किमी प्रति घंटा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवाज के पास फोर्ड की एंडेवर भी थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ