Navratri 2024 Car discounts: देश में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। कार बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। इस समय एक नई कार खरीदने वालों के लिए काफी अच्छा समय है, क्योंकि कार कंपनियां इस दौरान काफी अच्छा और बड़ा डिस्काउंट दे रही हैं। इसमें फायदा ग्राहकों को ही होगा। अगर आप भी इस नवरात्रि एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि किस कार पर आप कर सकते हैं कितना डिस्काउंट…
Honda की कारों पर 1.14 लाख रुपये तक की बचत
होंडा कार्स इंडिया ने इस फेस्टिव सीजन में अपने ग्राहकों के लिए डिस्काउंट के दरवाजे खोल दिए हैं। इस फेस्टिव सीजन अगर आप होंडा की नई कार खरीदते है तो आप 1.14 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। कंपनी ने अपनी सभी कारों पर शानदार ऑफर दिए हैं।
Honda Elevate
इस नवरात्रि होंडा एलिवेट खरीदने पर आप पूरे 75,000 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। इस SUV की कीमत 11.69 लाख रुपये से शुरू होती है।
Honda City
होंडा सिटी सेडान कार पर 1.14 लाख रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 11.82 लाख रुपये से शुरू होती है।
Honda Amaze
होंडा की कॉम्पैक्ट सेडान कार अमेज खरीदने पर 1.12 लाख रुपये की बचत का मौका मिल रहा है। अमेज की एक्स-शोरूम कीमत 7.19 लाख रुपये से शुरू होती है।
Honda City hybrid
अगर आप होंडा की हाइब्रिड सेडान कार सिटी को खरीदते हैं तो आप इस महीने पूरे 90,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 19 लाख रुपये से शुरू होती है।
Volkswagen Taigun और Virtus पर बड़ा ऑफर
इस फेस्टिव सीजन में अगर आप Volkswagen की Taigun और Virtus खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको काफी फायदा होने वाला है। इस महीने Taigun और Virtus पर 2.30 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इन कारों की कीमत 10.89 लाख रुपये से शुरू होती है।
Tata ने Nexon और Punch दिया बंपर डिस्काउंट
इस महीने Nexon EV पर इस महीने 3 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये है। इतना ही नहीं Punch EV पर 1.2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
Hyundai की कारों पर 2 लाख का डिस्काउंट
इस नवरात्रि हुंडई की नई कार पर 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी की Grand i10 Nios पर 48,000 रुपये का डिस्काउंट और i20 पर 45,000 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है। इसके अलावा TUCSON डीजल पर 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
Maruti Suzuki ने दिया 57,000 रुपये का डिस्काउंट
इस महीने मारुति Alto K10, S-Presso, Wagon R और Celerio पर 57,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा स्विफ्ट पर 35,000 रुपये तक का ऑफर मिल रहा है। वहीं डिजायर, ब्रेजा, अर्टिगा और ईको भी आपको कई अच्छे ऑफर्स मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: Used car: 1.45 लाख में Maruti Wagon R तो 1.94 लाख में खरीदें Hyundai i10, मौका छूट न जाए
संबंधित खबरें
बाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
7 hrs agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
12 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
14 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
1 day agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
3 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
4 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines