Navratri Car Discounts: 3 लाख के डिस्काउंट पर घर लाएं नई कार, Maruti से लेकर Tata ने दिया शानदार ऑफर

Car October 2024: नवरात्रि के इस मौके पर अगर आप एक नई कर खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि किस मॉडल पर आपको कितना डिस्काउंट मिलेगा…

TATA PUNCH

Navratri 2024 Car discounts: देश में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। कार बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। इस समय एक नई कार खरीदने वालों के लिए काफी अच्छा समय है, क्योंकि कार कंपनियां इस दौरान काफी अच्छा और बड़ा डिस्काउंट दे रही हैं। इसमें फायदा ग्राहकों को ही होगा। अगर आप भी इस नवरात्रि एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि किस कार पर आप कर सकते हैं कितना डिस्काउंट…

विज्ञापन

विज्ञापन

Honda की कारों पर 1.14 लाख रुपये तक की बचत

होंडा कार्स इंडिया ने इस फेस्टिव सीजन में अपने ग्राहकों के लिए डिस्काउंट के दरवाजे खोल दिए हैं। इस फेस्टिव सीजन अगर आप होंडा की नई कार खरीदते है तो आप 1.14 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। कंपनी ने अपनी सभी कारों पर शानदार ऑफर दिए हैं।

Honda Elevate

विज्ञापन

इस नवरात्रि होंडा एलिवेट खरीदने पर आप पूरे 75,000 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। इस SUV की कीमत 11.69 लाख रुपये से शुरू होती है।

Honda City

विज्ञापन

होंडा सिटी सेडान कार पर 1.14 लाख रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 11.82 लाख रुपये से शुरू होती है।

Honda Amaze

विज्ञापन

होंडा की कॉम्पैक्ट सेडान कार अमेज खरीदने पर 1.12 लाख रुपये की बचत का मौका मिल रहा है। अमेज की एक्स-शोरूम कीमत 7.19 लाख रुपये से शुरू होती है।

Honda City hybrid

विज्ञापन

अगर आप होंडा की हाइब्रिड सेडान कार सिटी को खरीदते हैं तो आप इस महीने पूरे 90,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 19 लाख रुपये से शुरू होती है।

विज्ञापन

Volkswagen Taigun और Virtus पर बड़ा ऑफर

इस फेस्टिव सीजन में अगर आप Volkswagen की Taigun और Virtus खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको काफी फायदा होने वाला है। इस महीने  Taigun और Virtus पर 2.30 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इन कारों की कीमत 10.89 लाख रुपये से शुरू होती है।

Tata ने Nexon और Punch दिया  बंपर डिस्काउंट

इस महीने Nexon EV पर इस महीने 3 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये है। इतना ही नहीं Punch EV पर 1.2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है।

विज्ञापन

Hyundai की कारों पर 2 लाख का डिस्काउंट

इस नवरात्रि हुंडई की नई कार पर 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया  जा रहा है। कंपनी की Grand i10 Nios पर 48,000 रुपये का डिस्काउंट और   i20 पर 45,000 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है। इसके अलावा TUCSON डीजल पर 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन

Maruti Suzuki ने दिया 57,000 रुपये का डिस्काउंट

इस महीने मारुति Alto K10, S-Presso, Wagon R और Celerio पर 57,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा स्विफ्ट पर 35,000 रुपये तक का ऑफर मिल रहा  है। वहीं डिजायर, ब्रेजा, अर्टिगा और ईको भी आपको कई अच्छे ऑफर्स मिलेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ