National Tourism Day 2024 Best Bikes for Long Rides: आज यानी 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस (National Tourism Day) मनाया जा रहा है। भारत में इस दिन को मनाने का उदेश्य लाखों-करोड़ों पर्यटक के बीच भारतीय पर्यटन स्थलों को परिचित करना है। 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेशों वाला भारत, विदेशी पर्यटकों के बीच भी काफी प्रसिद्ध है।
हवाई जहाज, बस, ट्रेन, कार, बाइक आदि वाहनों का इस्तेमाल करके लोग एक जगह से दूसरी जगह घूमने जाते हैं। जबकि, कुछ ऐसे राइडर्स होते हैं जिनके लिए दोस्तों के साथ बाइक राइड पर जाना एक अलग ही एडवेंचर होता है।
इसके लिए वो ऐसी बाइक को अपनाना पसंद करते हैं जो लंबे सफर को तय करने के साथ ही लॉन्ग राइड के लिए बेस्ट होती हों।अगर आपको भी बाइक राइडिंग पसंद है तो आइए आपको 7 बेस्ट लॉन्ग राइड मोटरसाइकिल (Bikes for Long Rides In India 2024) के बारे में बताते हैं।
1. Hero Xpulse 200 4V Price in India
हीरो एक्सपल्स 200 4V को लॉन्ग राइड के लिए शानदार बाइक माना जाता है। ये एक किफायती बाइक में से एक कहलाती है, जिसकी शुरुआती कीमत 1.34 लाख रुपये है। बाइक के साथ लंबा सफर आसानी से तय हो सके, इसके लिए इसमें लंबी दूरी का सस्पेंशन, यूएसबी चार्जर, एलईडी हेडलाइट और चौड़ा हैंडलबार है। इसमें 13 लीटर का ईंधन टैंक, 200cc इंजन, पावर के लिए 19 बीएचपी और 17 एनएम टोक है। ये बाइक 35 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
ये भी पढ़ें-
2. Honda CB200X Price in India
भारत में बाइकिंग सेगमेंट के लिए प्रसिद्ध होंडा कंपनी की CB200X एक छोटी टूरिंग बाइक है। लंबे सफर के लिए इसे शानदार माना जाता है। इसमें ट्यूबलेस टायर, अलॉय व्हील, इंजन और चौड़े हैंडलबार हैं। बाइक में ईंधन टैंक 12 लीटर की क्षमता के साथ है। इंजन की क्षमता 184cc है। ये 17 bhp पावर, 16.1 NM टॉर्क और 40 किमी/लीटर माइलेज जैसी खासियत के साथ है।
3. Royal Enfield Himalayan 411 Price in India
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 411 की शुरुआती कीमत 2.15 लाख रुपये है। लंबी यात्रा को तय करने के लिए शानदार मानी जाने वाली बाइक में स्विचेबल एबीएस, हर्जाड लाइट्स और आरामदायक यात्रा के लिए नेविगेशन का सपोर्ट मिलता है। इसमें कंफर्टेबल सीट है जो लंबे सफर को आरामदायक बनाने के काम आती है।
4. BMW G 310 GS Price in India
अगर आपका बजट 4 लाख रुपये के आस पास है तो आप BMW G310 GS बाइक को खरीद सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 3.20 लाख रुपये है। इस बाइक को बेबी जीएस के नाम से भी जाना जाता है। इसमें आपको कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इस बाइक को भी लंबी राइड के लिए बेस्ट माना जाता है।
संबंधित खबरें
बाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
5 hrs agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
9 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
11 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
1 day agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
3 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
4 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines