अप्रैल का महीना शुरू हो गया है। चैत्र नवरात्रि की धूम मची है। इस फेस्टिव सीजन में अगर आप एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका साबित हो सकता है। इसी महीने कारों की कीमतों में इजाफा हुआ है। वहीं कार डीलर्स भी अपनी बिक्री को बढ़ाने और स्टॉक क्लियर करने के लिए डिस्काउंट का सहारा ले रहे हैं। लेकिन अक्सर देखने में आता है कि लोग कार की डिलीवर के समय कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं जो आपको महंगी पड़ती हैं। जल्दबाजी के चक्कर में प्री-डिलीवरी इंस्पेक्शन नहीं करते। नई कार की डिलीवरी लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? आइये जानते हैं…
बाहर से कार को ठीक से चेक करें
कार की डिलीवरी से ठीक पहले आपको डीलरशिप से कॉल आयेगा तो उन्हें प्री-डिलीवरी इंस्पेक्शन के लिए कहें। यहां पर प्री-डिलीवरी इंस्पेक्शन का मतलब यही होता है कि एक बार आप अच्छे से अपनी कार को देख लें। ये काम बहुत ही ध्यान से करें। स्विच और लाइट्स को ठीक से चेक करना होगा।
इसके अलावा यह भी चेक करें कि केबिन में किसी भी तरह का कोई निशान न हो, इसी प्रकार सीटों को भी ठीक से देख लें। कार के सभी मैट्स को देखें कि कहीं से कोई कटा-फटा ना हो। कार के डोर हैंडल्स भी चेक करें कि किसी तरह का कोई स्क्रैच डोर हैंडल्स पर तो नहीं है। इतना ही नहीं AC को चलाकर देखें। ये सब काम आपको बड़ी ही तस्सली से करना होगा।
इंजन स्टार्ट करें
कार के इंजन को कुछ देर ऑन करके देखें। अगर सब कुछ नॉर्मल है तो अच्छी बात और अगर इंजन से कोई आवाज नॉर्मल ना लगे तो तुरंत इसके बारे में डीलर से बात करें। गाड़ी में अगर कुछ भी गड़बड़ लग तो डिलीवरी न लें।
सभी के सभी पेपर्स जांच लें
अगर कार में कोई दिक्कत न हो तो उसके बाद सभी पेपर्स को भी ठीक से देख लें। आपको पेमेंट बिल, परमानेंट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस पेपर, मैन्युअल्स, वॉरंटी कार्ड, रोडसाइड असिस्टेंस नंबर और सर्विस बुक जैसे डाक्यूमेंट्स पूरे दिए हैं या नहीं।
यह भी पढ़ें: हीरो की इस बेस्ट सेलिंग बाइक में मिलेगा बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम, बढ़ सकती हैं कीमत
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
8 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
11 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
13 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines