हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ambani Family Car Collection: लग्जरी गाड़ियों का शौकीन है अंबानी परिवार, बेड़े में शामिल हैं ये बेशकीमती कारें

विज्ञापन
mukesh Ambani Family Car Collection

Ambani Family Car Collection: इंडियन बिलेनियर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को महंगी गाड़ियों का भी शौक है।

150 गाड़ियां और 6 फ्लोर पर पार्किंग 

Mukesh Ambani के गैराज में एक से एक बढ़कर कारें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अंबानी परिवार के पास करीब 150 से अधिक गाड़ियां हैं। यही नहीं मुंबई में उनके घर एंटीलिया में गाड़ियों को खड़े करने के लिए 6 फ्लोर पर तो पार्किंग ही बनाई गई है।

Audi A9 Chameleon

विज्ञापन

गैराज में एक से बढ़कर एक धांसू कारें 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक Mukesh Ambani और उनकी फैमिली के पास Audi A9 Chameleon, Rolls-Royce Phantom Drophead Coupé Convertible, Bentley Bentayga, Mercedes Maybach, Bentley Continental Flying Spur, Rolls-Royce Phantom और एक से बढ़कर एक धांसू कारें हैं।

यह है 2-डोर कूपे कार

Mukesh Ambani की स्टाइलिश कार कार Audi A9 की बात करें तो यह 2-डोर कूपे कार है। यह 5 मीटर लंबी कार बेहद रिफाइंड इंटीरियर के साथ आती है। इस कार में 4.0 लीटर V8 इंजन दिया गया है। इस दमदार इंजन वाली कार में 637 hp की हाई पावर मिलती है।

विज्ञापन

250 km/h की टॉप स्पीड

यह कार सड़क पर 250 km/h की टॉप स्पीड देती है। Audi A9 शुरुआती कीमत 2.30 करोड़ रुपये एक्स शोरूम प्राइस पर आती है। डैशिंग कार Mercedes-Benz Maybach की बात करें तो इसमें हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है। इस जानदार कार में 3982 से 5980 cc इंजन ऑप्शन ऑफर किया जाता है।

Mercedes-Benz Maybach

विज्ञापन

अलग-अलग वेरिएंट में 603 bhp

Mercedes-Benz Maybach में अलग-अलग वेरिएंट में 496 से लेकर 603 bhp तक की पावर और 700 से लेकर 900 Nm तक का पीक टॉर्क मिलता है। Mercedes-Benz Maybach में ऑल व्हील ड्राइव मिलता है। यह कार महज 4.5 सेकंड में स्पीड पकड़ लेती है।

2.69 करोड़ एक्स शोरूम कीमत 

Mercedes-Benz Maybach S-Class बाजार में 2.69 करोड़ एक्स शोरूम से लेकर 3.40 करोड़ रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जाती है। इस कार में 250 kmph की टॉप स्पीड मिलती है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola