---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

MS Dhoni के गैराज में खड़ी एक से बढ़कर एक बाइक, कीमत उड़ा देगी होश

MS Dhoni Bike Collection List: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी बाइक प्रेमी भी है, इनके गैराज में विंटेज मोटरसाइकिल और कुछ सुपरबाइक्स भी खड़ी हैं, जिनकी कीमत आपके होश उड़ा देगी।

---खबर नीचे जारी है---

MS Dhoni Bike Collection List: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के गैराज में एक से बढ़कर एक बाइक मौजूद हैं। अक्सर धोनी एक नई बाइक पर नजर आ ही जाते हैं। नई बाइक के साथ इन्हें विंटेज बाइक्स का भी खूब क्रेज है। अगर आप धोनी के फैन हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं धोनी के गैराज की शोभा बढ़ाने वाली बाइक्स के बारे में…

Jawa 42 Bobber धोनी के गैराज में हुई शामिल  

महेंद्र सिंह धोनी के पास जहां एक से बढ़कर एक महंगी बाइक्स हैं वहीं धोनी ने कुछ समय पहले ही Jawa 42 Bobber बाइक को खरीदा था। इस बाइक की कीमत 2.43 लाख रूपये है। धोनी अक्सर रांची में इस बाइक पर घुमते हुए नजर आते हैं। धोनी की यह बाइक सिंगल सीटर है। यह बाइक काफी कम्फर्टेबल राइडिंग देती है।

---खबर नीचे जारी है---

इस बाइक में 35mm टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और पीछे 7-स्टेप एडजस्टेबल प्रीलोड के साथ गैस-फिल्ड मोनोशॉक दिया है। Jawa 42 Bobber में 334cc का इंजन है, जो 29.5 बीएचपी और 32.74 एनएम आउटपुट देता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स है। इसमें ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 280 मिमी सिंगल डिस्क और रियर में 240 मिमी की डिस्क है।

---खबर नीचे जारी है---

जब रांची में चलती है धोनी की सबसे महंगी बाइक 

धोनी के बाइक कलेक्शन में कॉन्फेडरेट X132 हेलकैट (Confederate Hellcat X32) बाइक भी है जोकि एक क्रूजर बाइक है। और यह उनकी सबसे महंगी बाइक है। इस बाइक की कीमत करीब 47 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा धोनी के पास यामाहा RD 350 क्लासिक बाइक भी है। यामाहा ने इस बाइक का उत्पादन 1973 से 1975 तक किया है।

---खबर नीचे जारी है---

 गैराज में डुकाटी भी खड़ी

इसके अलावा धोनी के पास BSA Goldstar विंटेज बाइक भी है, जिसकी सवारी अक्सर धोनी करते नज़र आ जाते हैं। इतना ही नहीं धोनी के पास Kawasaki Ninja ZX14R बाइक भी है और इस बाइक की कीमत करीब इस बाइक की कीमत 19.7 लाख रुपये है। इस बाइक में 1441cc का इंजन है और इसकी टॉप स्पीड 300 किमी प्रतिघंटा है। इसके अलावा  धोनी के बाइक गैराज में डुकाटी 1098 भी शामिल है। इस बाइक में 1099 cc का इंजन दिया गया है जो 160 bhp की पावर जनरेट करता है। इस बाइक की कीमत 25 से 30 लाख रुपये के बीच है।

यह भी पढ़ें: Hero की इस सस्ती बाइक का देश हुआ दीवाना, Honda और Bajaj के छूटे पसीने

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jan 24, 2025 01:55 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola