---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

e-Bike की कीमत 50 हजार से कम, सिंगल चार्ज पर देगी 120 km की रेंज

e-Bike: बाजार में कम कीमत वाली ई बाइक की काफी डिमांड है। इसी सेगमेंट में धाकड़ बाइक है Motovolt Urbn e-Bike. यह एक बार फुल चार्ज होने पर 120 km तक चलती है। यह बेहद स्टाइलिश इलेक्ट्रिक टू व्हीलर है, जो सिटी की स्मूथ सड़कें और खराब सड़कों दोनों पर हाई परफॅामेंस देता है। 5 […]

---विज्ञापन---

e-Bike: बाजार में कम कीमत वाली ई बाइक की काफी डिमांड है। इसी सेगमेंट में धाकड़ बाइक है Motovolt Urbn e-Bike. यह एक बार फुल चार्ज होने पर 120 km तक चलती है। यह बेहद स्टाइलिश इलेक्ट्रिक टू व्हीलर है, जो सिटी की स्मूथ सड़कें और खराब सड़कों दोनों पर हाई परफॅामेंस देता है।

5 कलर ऑफर

Motovolt Urbn e-Bike शुरुआती कीमत 49999 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। फिलहाल बाजार में इसके केवल दो वेरिएंट मिलते हैं। कंपनी इसके 5 कलर ऑफर किए जा रहे हैं। इसमें बड़े टायर साइज और आरामदायक सस्पेंशन दिए गए हैं। यह न्यू जेनरेशन बाइक है।

---विज्ञापन---

 

Motovolt Urbn e-Bike know price

Motovolt Urbn e-Bike know price

25 kmph की टॉप स्पीड

Motovolt Urbn e-Bike हैवी बैटरी पैक के साथ महज 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। सड़क पर यह इलेक्ट्रिक बाइक 25 kmph की टॉप स्पीड देती है। इसमें BLDC मोटर मिलती है जो हाई पावर जेनरेट करती है। इस ई बाइक में 36 V/20 Ah बैटरी पैक मिलता है।

---विज्ञापन---

स्मार्ट फोन कनेक्टिविटी जैसे एडवांस फीचर्स

ई बाइक का कुल वजन 40 kg है, जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना और चलाना आसान है। Motovolt Urbn में LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। इसमें स्मार्ट फोन कनेक्टिविटी जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोक्र और रियर में डुयल शॉक सस्पेंशन दिए गए हैं।

 

---विज्ञापन---

 

Motovolt Urbn e-Bike know price

Motovolt Urbn e-Bike know price

20-इंच के बड़े व्हील

इसके दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक दिए गए है। इसमें 20-इंच के बड़े व्हील मिलते हैं, जिससे यह देखने में अट्रैक्टिव लगती है। Motovolt Urbn बाजार में Bounce Infinity E1, Hero Electric Optima CX से मुकाबला करती है।

---विज्ञापन---

 ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं

Motovolt Urbn e-Bike चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं है। इसके अलावा इसे रजिस्ट्रेशन कराने की भी जरूरत नहीं है। दरअसल, नियम के मुताबिक इंडिया में केवल 16-18 वर्ष के उम्र के लोग गियरलेस इलेक्ट्रिक टू व्हीलर चला सकते हैं। ऐसे वाहनों की मैक्सिमम स्पीड 25 Kmph होती है। बता दें इंडिया में 18 वर्ष के पूरे हो चुके लोगों का लाइसेंस बनता है।

First published on: Aug 27, 2023 08:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola