Mother’s Day 2025: मदर्स डे 2025 इस बार रविवार, 11 मई को मनाया जाएगा। यह मां को समर्पित है जो बिना किसी लालच के अपने बच्चों प्यार देती ती है। इस मदर्स डे के मौके अको और भी यादगार बनाने के लिए आप अपनी मां को उपहार में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर कर सकते हैं। सेफ्टी और रेंज के मामले में भी ये स्कूटर खास हैं। आइये जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में…
TVS iQube ST
यह टीवीएस का एक किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर है। यह किफायती वेरिएंट है। जिसकी कीमत 84,999 रुपये (ex-showroom New Delhi) है। यह स्कूटर कई अच्छे फीचर्स से लैस है। जो बजट सेगमेंट में इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं उन्हें यह मॉडल पसंद आ सकता है।TVS iQube ST में 2.2 kWh बैटरी पैक मिलता है। सिर्फ 2 घंटे में यह स्कूटर 80% तक चार्ज हो जाता है। इसकी टॉप स्पीड 75 kmph है। इसमें 950W चार्जर को सपोर्ट करता है। यह स्कूटर क्रैश या गिरने से पहले ही अलर्ट कर देगा।यह एक अच्छा इलेक्ट्रिक स्कूटर है जोकि सेफ्टी से लेकर कई अच्छे फीचर्स से लैस है। कम रेंज वाले इस स्कूटर में क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं किया है। आप इस स्कूटर को ऑफिस या कॉलेज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। फुल चार्ज पर यह स्कूटर 75km की रेंज ऑफर करता है।इस स्कूटर में 5 इंच का TFT डिस्प्ले दिया
Bajaj Chetak
बजाज ऑटो ने इस साल अपना नया चेतक 35 इलेक्ट्रिक स्कूटर को अपडेट किया है। बता दें कि अपडेटेड चेतक स्कूटर में थोड़े-बहुत मोडिफिकेशन किये हैं साथ ही इसमें अब नए कलर ऑप्शन भी मिलते हैं। स्कूटर में ग्राहकों को टीएफटी स्क्रीन भी मिलती है जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, म्यूजिक मैनेजमेंट और इंटीग्रेटेड नेविगेशन को सपोर्ट करती है। फुल चार्ज में यह स्कूटर 153 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज ऑफर करता है। सामान रखने के लिए इसमें 35 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है। नए Chetak 35 की कीमत 1.20 लाख रुपये से शुरू होती है।
Ather Rizta
एथर एनर्जी ने साल 2024 में फैमिली को ध्यान में रखते हुए अपना नया Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया। रिज्टा कुल 2 वेरिएंट में उपलब्ध है और इसकी कीमत 1.35 लाख रुपये से शुरू होती है। फीचर्स की बात करें तो Rizta में 7-इंच का टीएफटी स्क्रीन मिलती है जिसमें आपको नोटिफिकेशन अलर्ट्स, लाइव लोकेशन और गूगल मैप्स को सपोर्ट करता है।इस स्कूटर की सीट सबसे लंबी है जिसकी वजह से दो लोग बहुत ही आराम से इस पर बैठ सकते हैं। इसकी सीट के नीचे 34 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। बता दें कि स्कूटर में 2.9kWh और 3.7kWh का बैट्री पैक दिया गया है जो क्रमशः 123 किलोमीटर और 160 किलोमीटर रेंज देने का दावा करता है।
यह भी पढ़ें: बाइक लवर्स के Bajaj Pulsar NS400Z जल्द होगी लॉन्च, इस बार होंगे बड़े बदलाव
संबंधित खबरें
3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 hr agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
20 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines