Most Unsafe Cars in India: एक ज़माना था जब कारों की सेफ्टी को लेकर कोई सवाल नहीं करता था, लेकिन अब वक़्त बदल चुका और ग्राहक ऐसी कार पर पैसा इन्वेस्ट करता है जिसमें सेफ्टी सबसे पहले हो। यही वजह है कि पिछले कुछ सालों में टाटा मोटर्स की बिक्री एक दम से तेज हुई है।
वहीं सबसे ज्यादा कारें बेचने वाली मारुति सुजुकी की कारें आज भी सेफ्टी के नाम पर जीरो हैं। मारुति से लेकर हुंडई की जिन कारों की बिक्री सबसे ज्यादा होती है, दरअसल वो कारें ग्लोबल NCAP क्रेश टेस्ट में फेल हो चुकी हैं। यहां हम आपको उन 5 कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो बिक्री में टॉप पर हैं लेकिन सेफ्टी में जोरो हैं।
Maruti Alto K10 (2 स्टार रेटिंग)
भारतीय कार बाजार में अब Alto K10 का क्रेज लगातार कम होता जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह इसकी ज्यादा कीमत का होना और सेफ्टी में जीरो रेटिंग मिलना। इस कार में आप बिलकुल भी सेफ नहीं है। ग्लोबल NCAP क्रेश टेस्ट में इस कार को एडल्ट सेफ्टी में 2 स्टार और चाइल्ड सेफ्टी में जोरो रेटिंग मिली है। कार की कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
Maruti S-Presso (1 स्टार रेटिंग)
मारुति सुजुकी की माइक्रो एसयूवी S-Presso अपनी परफॉरमेंस और डिजाइन से आकर्षित तो करती है लेकिन इसमें भी आपको सेफ्टी नहीं मिलेगी। इस कार में सेफ्टी फीचर्स हैं लेकिन इसे ग्लोबल NCAP क्रेश टेस्ट में एडल्ट सेफ्टी में 1 स्टार और चाइल्ड सेफ्टी में जोरो रेटिंग मिली है। इस कार की कीमत 4.76 लाख रुपये से शुरू होती है।
Maruti Suzuki WagonR
Maruti WagonR (1 स्टार रेटिंग)
बिक्री में नंबर वन लेकिन सेफ्टी से फ्लॉप है मारुति वैगन-आर। इस कार को ग्लोबल NCAP क्रेश टेस्ट में एडल्ट सेफ्टी में 1 स्टार और चाइल्ड सेफ्टी में जोरो रेटिंग मिली है। कार में सेफ्टी फीचर्स दिए तो हैं लेकिन कमजोर बॉडी के चलते फीचर्स भी बचारे क्या ही करें। वैगनआर खरीदने से सेफ्टी रेटिग जरूर चेक करें। कार की कीमत 5.54 लाख रुपये से शुरू होती है।
Hyundai Grand i10 Nios (2 स्टार रेटिंग)
हुंडई ग्रैंड आई 10 का डिजाइन और कम्फर्ट लाजवाब है। सेफ्टी के लिए भी इसमें कई अच्छे फीचर्स मिलते हैं। लेकिन ग्लोबल NCAP क्रेश टेस्ट में इस कार को 2 स्टार रेटिंग मिली है। इस कार में स्पेस भी काफी इसमें क्वालिटी भी अच्छी है और यह चलाने में भी मजेदार है। कार की कीमत 5.92 लाख रुपये से शुरू होती है।
Renault (2 स्टार रेटिंग)
क्विड अपने सेगमेंट की सबसे स्पोर्टी हैचबैक कार है। कार की परफॉरमेंस अच्छी है और इसमें स्पेस भी बढ़िया मिल जाता है। लेकिन इसे सेफ्टी रेटिंग में 2 स्टार रेटिंग मिलती है। कार की कीमत 4.70 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: रॉयल एनफील्ड से भी महंगे स्कूटर, कार जैसा मिलेगा आराम, लंबी दूरी पर नहीं होगी थकान!
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines