Unsafe cars in India: हाल ही में मारुति सुजुकी की नई डिजायर को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली जिसके बाद मारुति और ग्लोबल NCAP पर भी सवाल उठने लगे हैं। हर कोई यह जानकार हैरान है कि मारुति सुज़ुकी डिजायर जैसे कमजोर कार को कैसे 5 स्टार रेटिंग मिल सकती है। जबकि इससे पहले भी डिजायर सेफ्टी के मामले में फ्लॉप ही रही है। हमारे हिसाब से तो यह जांच का विषय है क्योंकि यहां बात आपकी सेफ्टी की है। मारुति सुजुकी भारत में सिर्फ सस्ती और ज्यादा माइलेज वाली कारें ही बनाती है, सेफ्टी फीचर्स देने के बाद भी कंपनी की कारें सेफ नहीं होती।
यहां हम आपको मारुति सुजुकी से लेकर हुंडई की सबसे Unsafe कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। हैरानी की बात तो ये है कि भारत में जिन कारों की जमकर बिक्री होती है वो कारें क्रैश टेस्ट में बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी हैं। अगर आप भी एक नई कार खरीदने जा रहे हैं तो उससे पहले ये लिस्ट जरूर चेक करें।
Maruti Alto K10 (2 स्टार रेटिंग)
मारुति सुजुकी की Alto K10 की चमक अब धीरे-धीरे कम हो रही है, क्योंकि अब यह कार काफी महंगी हो चुकी है साथ ही इसकी परफॉरमेंस भी बेहद खराब है। यह आरामदायक कार नहीं है। इसका डिजाइन और इंटीरियर बेहद खराब है। इस कार को खरीदना सिर्फ और सिर्फ पैसे की बर्बादी है। इतना ही नहीं ग्लोबल NCAP क्रेश टेस्ट में फेल हो चुकी है। एडल्ट सेफ्टी में इसे 2 स्टार रेटिंग और चाइल्ड सेफ्टी में इसे Zero स्टार रेटिंग मिली है। कुल मिलाकर यह कार एक्सीडेंट होने पर आपको और आपकी फैमिली को सुरक्षित नहीं रख पाएंगी। इसलिए इस कार को खरीदने से बचें।
Maruti WagonR (1 स्टार रेटिंग)
Unsafe कारों की लिस्ट में मारुति सुजुकी वैगन-आर भी शामिल है। ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में यह कार बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है। लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि लोग इस कार को जमकर खरीद रहे हैं। यह भी एक ऐसी कार है जिसमें बिलकुल भी आराम नहीं मिलता। एडल्ट सेफ्टी में इसे 1 स्टार रेटिंग और चाइल्ड सेफ्टी में इसे Zero स्टार रेटिंग मिली है। यह कार एक्सीडेंट होने पर आपको और आपकी फैमिली को सुरक्षित नहीं रख पाएंगी। इसलिए इस कार को खरीदने से बचें।
Maruti S-Presso (1 स्टार रेटिंग)
मारुति सुजुकी की S-Presso का डिजाइन और इंटीरियर तो अच्छा है साथ ही इसकी परफॉरमेंस भी बढ़िया है। लेकिन यह कार भी ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में फेल हो चुकी है। यानि इस कार में आपको बिलकुल भी सेफ्टी नहीं मिलेगी। इस कार की बिक्री लगातार गिर रही है, क्योंकि अब यह काफी महंगी भी हो चुकीं है। इस कार को खरीदना अब पैसे की बर्बादी के अलावा कुछ नहीं है।
Renault Kiwid (2 स्टार रेटिंग)
Renault Kiwid का डिजाइन तो काफी अच्छा है लेकिन इसकी बिल्ड क्वालिटी सबसे ज्यादा खराब है। यह बेहद कमजोर कार है। इस कार को ग्लोबल NCAP क्रेश टेस्ट में 2 स्टार रेटिंग मिली है। इसकी बिक्री भी लगातार गिर रही है। इतना ही नहीं इसका इंजन भी परफॉरमेंस के मामले में कुछ खास नहीं है। अगर आप अपनी और अपने परिवार की सेफ्टी चाहते है तो kwid को खरीदे से बचें।
Hyundai Grand i10 Nios (2 स्टार रेटिंग)
हुंडई ग्रैंड आई 10 एक शानदार है। यह अपने सेगमेंट की सबसे आरामदायक कार है।सिटी ड्राइव से लेकर हाईवे पर यह कार जमकर चलती है। लेकिन ग्लोबल NCAP क्रेश टेस्ट में 2 स्टार रेटिंग मिली है। यह कार एक्सीडेंट होने पर आपको और आपकी फैमिली को सुरक्षित नहीं रख पाएंगी। इसलिए इस कार को खरीदने से बचें।
यह भी पढ़ें: 2025 New Renault Duster: पहली बार नजर आई नई डस्टर, कब होगी लॉन्च? हो गया खुलासा
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
22 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines