हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ABS, एयरबैग्स नहीं, कार का ये फीचर कम कर सकता है Accident का खतरा

Blind Spots feature: आजकल कारों में ब्लाइंड स्पॉट्स फीचर खूब देखने को मिल रहा है। लेकिन अक्सर इस फीचर को लोग अनदेखा कर देते हैं जिसकी वजह से सबसे ज्यादा एक्सीडेंट होते हैं। आइये जानते हैं इस फीचर के बारे में …

विज्ञापन

Go back

Your message has been sent

Warning
Warning
Warning
Warning

Warning.

Blind Spots feature Benefits: आजकल कारों में सेफ्टी फीचर्स की लिस्ट काफी लम्बी होती जा रही है। अब तो बेस वेरिएंट में ही काफी अच्छे सेफ्टी फीचर्स मिल रहे हैं। कुछ कारों के बेस मॉडल में 6 एयरबैग्स देखने को मिल रहे हैं, जबकि कुछ कार कंपनियां तो ब्लाइंड स्पॉट फीचर को मिड वेरिएंट में ही देने लगे हैं। सेफ्टी को देखते हुए इसी फीचर को कारों के बेस वेरिएंट में शामिल किया जा जा सकता है। कार चलाते समय कई ब्लाइंड स्पॉट्स का ध्यान रखना होता है, अगर ध्यान न दिया जाए तो एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है। ब्लाइंड स्पॉट फीचर कार में किस काम करता है और कैसे आप सेफ ड्राइविंग कर सकते हैं? आइये जानते हैं…

Blind Spot Driving

एक्सीडेंट का कारण बनते हैं ब्लाइंड स्पॉट्स

शायद आपको ये पता ही नहीं कि ब्लाइंड स्पॉट्स की वजह से एक्सीडेंट होते हैं। अक्सर हम इन्हें अनदेखा कर देते हैं। वैसे कारों में साइड मिरर इसलिए ही लगे होते हैं ताकि ब्लाइंड स्पॉट्स कम से कम हों लेकिन कई बार ब्लाइंड स्पॉट्स साइड मिरर में भी दिखाई नहीं और एक्सीडेंट हो जाते हैं।

ड्राइव करते समय जब पीछे से आ रही कोई गाड़ी 2 मीटर से भी कम दूरी पर होती है तो अक्सर साइड मिरर में दिखाई नहीं ऐसे में एकदम से इस गाड़ी का ओवरटेक करने के लिए आगे आना कई बार एक्सीडेंट का कारण भी बन जाता है।

ऐसे करें सेफ ड्राइविंग

ब्लाइंड स्पॉट निश्चित रूप से खतरनाक हैं, लेकिन उनसे बचने के कई तरीके भी हैं, भले ही आप उन्हें खत्म नहीं कर सकते। ब्लाइंड स्पॉट और इससे होने वाले एक्सीडेंट को रोकने के लिए नीचे कुछ टिप्स दिए गए हैं। ड्राइव करते समय उचित दूरी का ध्यान रखें। हर छोटे और बड़े कार के ब्लाइंड स्पॉट्स से बचने के लिए गाड़ी की रफ़्तार हुए सड़क पर चल रहे दूसरे वाहनों से उचित दूरी बनाकर रखें।

ब्लाइंड स्पॉट मिरर लगाएं
आजकल तो बाजार में Blind Spot Mirrors आसानी से मिल रहे हैं। हर कीमत और बजट में ये आसानी से मिल जाते हैं।
इन्हें आप साइड मिरर में चिपका सकते हैं। ये 2 इंच साइज़ में मिलते हैं। कार के दोनों और केबिन में लगे मिरर को सेट करें, क्योंकि ऐसा करने से आप ब्लाइंड स्पॉट पर काफी हद तक काबू पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Maruti Baleno Price hiked: मारुति की इस कार के किस वेरिएंट के कितने बढ़े दाम?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें