Bajaj Pulsar NS400 Launch: देश की प्रमुख टू-व्हीलर कंपनी बजाज ऑटो अब अपनी सबसे ताकतवर पल्सर को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी 3 मई को पल्सर 400 को उतारेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक Pulsar NS400 नाम से नया मॉडल आएगा। बताया जा रहा है कि यह बजाज की अब तक की सबसे ताकतवर इंजन से लैस होगी। भारत में इस बाइक का सीधा मुकाबला हार्ली डेविडसन X440 और रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 जैसी पावरफुल मोटरसाइकिल से होगा।
ताकतवर इंजन
Bajaj Pulsar NS400 में 373cc का इंजन मिलेगा जोकि 40bhp की पावर और 35Nm का टॉर्क मिलेगा। ये वही इंजन है जो डोमिनार 400 को पावर देता है। लेकिन कंपनी इस बाइक के इंजन को आगामी मॉडल के लिए tune करेगी। 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप असिस्ट क्लच मिल सकता है। माना जा रहा है कि Pulsar NS400 एक लीटर में 47kmpl की माइलेज ऑफर कर सकता है।
स्पोर्टी डिजाइन और दमदार फीचर्स
Bajaj Pulsar NS400 में फीचर्स की कोई कमी नहीं रहने वाली है। इसका डिजाइन भी काफी स्पोर्टी होगा। यह यूथ को टारगेट करेगी। इसमें यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, LED हेडलाइट, स्लीक टेललाइट, स्प्लिट सीट और स्प्लिट ग्रैब रेल जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा इसके आगे और पीछे के टायर में डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। बाइक में एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलेगा जिसमें कई जानकारियां आपको मिलेंगे।
संभावित कीमत
Bajaj Pulsar NS400 की संभावित कीमत 2 लाख रुपये के आसपास रह सकती है। इस बाइक को ब्लैक, ब्लू , रेड और सिल्वर कलर में पेश कर सकती है। इस बाइक के जरिये कंपनी प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में अपनी जगह को मजबूत करना चाहेगी। 3 मई को ही कंपनी इसकी कीमत का भी खुलासा करेगी।
यह भी पढ़ें: टोयोटा ने लॉन्च किया फॉर्च्यूनर का नया एडिशन, अब मिलेंगे ये सभी फीचर्स
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
7 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
9 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
10 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
11 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines