Unsafe cars in India: देश में अब कारों की सेफ्टी को लेकर खूब बाते होती हैं, जबकि कुछ साल पहले ऐसा नहीं होता था। अब एंट्री लेकर कार में भी ड्यूल एयर बैग्स आने लगे हैं। लेकिन सिर्फ सेफ्टी फीचर्स देना ही काफी है? क्योंकि सेफ्टी फीचर्स के साथ बॉडी का भी सॉलिड होना बहुत जरूरी है। यहां हम आपको देश की उन कारों के बार में जानकारी दे रहे हैं जो बिक्री में तो अव्वल हैं लेकिन सेफ्टी में फिसड्डी हैं। अगर आप भी इन दिनों एक नई कार खरीदने जा रहे हैं तो इस खबर पर जरूर गौर करें…
Hyundai Grand i10 Nios
- रेटिंग: 2 स्टार
हुंडई ग्रैंड आई 10 एक लाजवाब हैचबैक कार है। इस कार की खास बात ये है कि जितनी बार इसे ड्राइव करोगे उतनी ही बार इसे चलाकर मज़ा आता है। यह अपने सेगमेंट की सबसे आरामदायक कार है।सिटी ड्राइव से लेकर हाईवे पर यह कार जमकर चलती है।
लेकिन ग्लोबल NCAP क्रेश टेस्ट में 2 स्टार रेटिंग मिली है। यह कार एक्सीडेंट होने पर आपको और आपकी फैमिली को सुरक्षित नहीं रख पाएंगी। इसलिए इस कार को खरीदने से बचें। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है। इस कार की कीमत 5.93 लाख रुपये से शुरू होती है।
Maruti WagonR
- रेटिंग: 1 स्टार
भारत में Unsafe कारों की लिस्ट में मारुति वैगन वैग का भी नाम है। इस कार की भारत में सबसे ज्यादा बिक्री होती है। लेकिन जब बात सेफ्टी की होती यह कार आपका साथ छोड़ देती है। ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में यह वैगन-आर बुरी तरह फ्लॉप हो गई है। एडल्ट सेफ्टी में इसे 1 स्टार रेटिंग और चाइल्ड सेफ्टी में इसे Zero स्टार रेटिंग मिली है। यह कार एक्सीडेंट होने पर आपको और आपकी फैमिली को सुरक्षित नहीं रख पाएंगी। इसलिए इस कार को खरीदने से बचें।
Maruti Alto K10
- रेटिंग: 2 स्टार
एज जमाने में Alto की बिक्री सबसे ज्यादा हुआ करती थी। लेकिन अब कीमत ज्यादा हिने की वजह से यह कार आम ग्राहकों की पहुंच से काफी दूरी जा चुकी है। डेली यूज़ के लिए Alto अच्छी कार है पर लंबी दूरी पर यह थका देती है। अब तो इसका डिजाइन और इंटीरियर बेहद खराब है।
सेफ्टी की बात करें तो कार में एयरबैग्स और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम से लैस है। लेकिन यह ग्लोबल NCAP क्रेश टेस्ट में फेल हो चुकी है। एडल्ट सेफ्टी में इसे 2 स्टार रेटिंग और चाइल्ड सेफ्टी में इसे Zero स्टार रेटिंग मिली है। कुल मिलाकर यह कार एक्सीडेंट होने पर आपको और आपकी फैमिली को सुरक्षित नहीं रख पाएंगी।
यह भी पढ़ें: क्या FASTag का अंत होगा? अब GNSS सिस्टम से कटेगा टोल, जानें कैसे करेगा ये काम
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines