पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इलेक्ट्रिक कारें काफी महंगी हैं। ऐसे में अभी भी CNG कारों की डिमांड खूब है। इस समय बाजार में एंट्री लेकर कारों से लेकर प्रीमियम CNG कारें बाजार में मौजूद हैं। अगर आप एक प्रीमियम CNG कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए दो सबसे कमाल की CNG कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकती हैं। ये कारें डेली यूज़ के लिए परफेक्ट साबित हो सकती हैं।
Maruti Suzuki Swift CNG
- माइलेज: 33km/kg
मारुति सुजुकी स्विफ्ट CNG एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें बढ़िया स्पेस भी मिलता है। इंजन की बात करें तो Swift CNG में 1.2 लीटर का इंजन लगा है जो 70 PS की पावर और 102NM का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। CNG मोड पर 33km/kg की माइलेज ऑफर करती है।
सेफ्टी के लिए इस कार में 6 एयरबैग्स, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, हिल होल्ड कंट्रोल, ESC, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD जैसे फीचर्स दिए हैं। कार में 5 लोग आसानी से बैठ सकते हैं। बूट में एक बड़ा CNG टैंक मिलता है लेकिन सामान रखने के लिए स्पेस नहीं रहता। कार की एक्स-शोरूम कीमत 8.19 लाख रुपये से शुरू होती है।
Hyundai Grand i10 Nios CNG
- माइलेज: 27 km/kg
हुंडई की i10 Nios CNG एक अच्छा ऑप्शन है । इसमें दो वेरिएंट मिलते है। इसके Magna वेरिएंट की एक्स-शो रूम कीमत 7,75,300 रुपये और Sportz वेरिएंट की कीमत 8.30,000 रुपये है। इस कार में 1.2L Bi-Fuel (पेट्रोल+CNG) इंजन लगा है जो 69PS की पावर और 95.2Nm का टॉर्क देता है इसमें 60 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। यह कार 27km/kg का माइलेज ऑफर करती है। सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, 6 एयरबैग, रियर पार्किंग कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गये हैं।
यह भी पढ़ें: Good News! मारुति सुजुकी की हर कार में मिलेंगे 6 एयरबैग, सेफ्टी पर होगा फोकस
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
8 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
12 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
13 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines