Cheapest electric car: देश में आने वाले समय में मैक्सिमम घरों में इलेक्ट्रिक कार देखने को मिल सकती हैं। अब सस्ती इलेक्ट्रिक कारों के लॉन्च होने का सिलसिला जारी हो गया है और यह चलता ही रहेगा। कंपनियां देश में काफी कम बजट में इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च करने में लगी हैं। Vayve Mobility की Eva सोलर इलेक्ट्रिक कार की कीमत 3.25 लाख रुपये से शुरू होती है। यह कार फुल चार्ज में 250 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। इस कार का डिजाइन कॉम्पैक्ट है। इस को कार सूरज की रोशनी और इलेक्ट्रिक दोनों ही तरीकों से चलाई जा सकती है।
3.25 लाख रुपये में इलेक्ट्रिक कार
Vayve Eva इलेक्ट्रिक सोलर पावर्ड कार की कीमत 3.25 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। यह कार तीन वेरिएंट्स में है। 3.25 लाख में ये कार आपको तब मिलेगी जब आप बैटरी रेंटल प्रोग्राम के तहत इस कार को खरीदेंगे, वहीं अगर आप बैटरी समेत इस कार को खरीदते हैं तो इस गाड़ी को खरीदने का खर्च 5.99 लाख (एक्स शोरूम)होगा।
फुल चार्ज में 250 किलोमीटर
इस इलेक्ट्रिक सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक कार को फुल चार्ज पर 250 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। वहीं, सोलर एनर्जी से एक साल में ये कार 3000 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है। Vayve Mobility ने दावा किया है कि ये सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक कार केवल 0.50 पैसे प्रति किलोमीटर के खर्च में दौड़ सकती है। सिर्फ 0.50 पैसे में एक किलोमीटर की दूरी तय करने वाली ये सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन गई है। यह भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के रूप में अपनी पहचान बना सकती है।
MG Comet EV से मुकाबला
2025 MG Comet EV की कीमत 4.99 लाख रुपये (बिना बैटरी के) से शुरू होती है। फास्ट चार्जिंग वाले मॉडल में 17.4 kWh की बैटरी लगी है जो फुल चार्ज में 230 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। क्वालिटी, फिट एंड फिनिश और रेंज के मामले में यह कार Vayve Eva इलेक्ट्रिक सोलर पावर्ड कार के कहीं ज्यादा बेहतर है। और सबसे बड़ी तो ये है कि MG का भरोसा भी मिल रहा है…
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
17 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
19 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
21 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines