देश में अब CNG कॉम्पैक्ट एसयूवी भी काफी डिमांड में हैं। पहले जहां सिर्फ एक ही CNG टैंक दिया जाता था वहीं अब बूट में दो छोटे CNG सिलेंडर दिए जा रहे हैं। अब ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि डिग्गी में ज्यादा स्पेस मिले। टाटा और हुंडई की कारों में ये सुविधा आपको देखने को मिलेगी। अगर आप भी एक ऐसी ही किफायती CNG गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ अच्छे मॉडल की जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
Tata Punch CNG
टाटा पंच देश में खूब पसंद की जाती है। इसका CNG मॉडल भी बिक्री में अच्छे नंबर दे रहा है। टाटा की पंच को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है जो इसका एक प्लस पॉइंट है। Punchमें दो छोटे CNG सिलेंडर मिलते हैं, जिसकी वजह से इसमें 212 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा। इसमें 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है, जो एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी से लैस है।
इंजन की बात करें तो Punch CNG में 1.2L का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 73.5PS की पावर और 115 NM का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। यह 27km/kg की माइलेज ऑफ़र करती है। इस कार की कीमत 7.30 लाख रुपये से शुरू होती है।
Hyundai Exter CNG
हुंडई EXTER का CNG मॉडल बाजार में उपलब्ध है। यह Dual CNG सिलेंडर में मिलेगी जिसकी वजह से अब इसके बूट में सामान रखने लिए काफी जगह मिलेगी। EXTER CNG Dual Cylinder में 1.2L Bi-Fuel (पेट्रोल+CNG) इंजन दिया है जो 69 PS की पावर और 95.2 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।
ARAI की रिपोर्ट के मुताबिक यह 27.1 km/kg की माइलेज देगी। फीचर्स की बात करें तो इसमें सनरूफ, LED DRLs, LED टेल लैम्प्स, ऑटोमैटिक टेम्प्रेचर कंट्रोल, 6 एयरबैग्स, 20.32cm टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कण्ट्रोल, हिल स्टार्ट कंट्रोल और कई शानदार फीचर्स दिए गये हैं। Hyundai Exter CNG की कीमत 8.64 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: नई काइनेटिक इलेक्ट्रिक लूना जल्द होगी लॉन्च! इस बार चार्ज करने की नहीं पड़ेगी जरूरत
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
16 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
18 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
21 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
23 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
23 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines