5.27 लाख रुपये कीमत, 27 km की माइलेज, घर लायें सबसे सस्ती 7 सीटर कारें
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

Cheapest 7 seater cars in July: कुछ साल पहले तक 7 सीटर कारों की कीमत काफी ज्यादा हुआ करती थी। लेकिन यह सेगमेंट काफी किफायती हो गया है। अब बेहद कम कीमत में आपको 7 सीटर कारें मिल रही हैं। यही वजह है कि देश में अब सस्ती 7 सीटर कारों की बिक्री खूब होने लगी है। यानी अब पूरी फैमिली एक साथ बड़े आराम से घूमने निकल पड़ती है। अब अगर आप भी अपनी फैमिली के एक लिए एक कम बजट में 7 सीटर कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ अच्छे ऑप्शन बता रहे हैं। जिन कारों के बारे में हम आपको बता रहे हैं वो Maruti Suzuki, Renault और KIa की कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं….

अगर आप कम कीमत में 7 सीटर कार खरीदने की सोच रहे हैं तो मारुति सुजुकी EECO आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। EECO को पर्सनल यूज़ के अलावा छोटे बिजनेस के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। Eeco की एक्स-शो रूम कीमत 5.22 लाख रुपये से शुरू होती है। ईको के इंजन की बात करें तो इसमें 1.2L लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 81 PS की पावर और 104 Nm का टॉर्क मिलता है। पेट्रोल मोड पर ईको 20kmpl की माइलेज ऑफर करती है जबकि CNG मोड पर यह 27 km/kg की माइलेज देती है। यानी यह मॉडल कीमत और माइलेज के लिहाज से काफी किफायती है।

मारुति अर्टिगा ने इंडिया फैमिली में अपनी जगह बनाई है। इसमें 1.5 लीटर की क्षमता का K-सीरीज डुअल जेट इंजन लगा है जो 101hp की पावर और 136 nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को कंपनी ने 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स से लैस किया है। ये कार पेट्रोल इंजन के साथ ही कंपनी फिटेड CNG के साथ आता है पेट्रोल मोड पर यह कार 20.51kmpl की माइलेज ऑफर करती है जबकि CNG पर माइलेज बढ़कर 26km/kg तक जाती है। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 8.69 लाख से शुरू होती है। इसमें 7 लोगों के बैठने की जगह है, यानी स्पेस के मामले में यह बढ़िया फैमिली कार है। इसमें स्टार्ट/स्टॉप फीचर मिलता है।

कम बजट में रेनो ट्राइबर काफी लोगों को पसंद है। इस कार में 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो कि एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो से कनेक्ट कर सकते हैं। परफॉरमेंस के लिए इसमें 999cc का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 72 PS पावर और 96 Nm टॉर्क देता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स से लैस है।ट्राइबर की माइलेज 20 kmpl है। सेफ्टी के लिए इसमें एयरबैग्स और EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा मिलती है। इसमें 5+2 सीटिंग का ऑप्शन मिलता है। इसमें 5 बड़े और 2 छोटे लोग आसानी से बैठ सकते हैं। इसके बूट में आपको बहुत ज्यादा स्पेस नहीं मिलेगा। ट्राइबर की एक्स-शो रूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है।

Kia Carens
Kia Carens थोड़ी दी महंगी जरूर है पर इसमें स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है। 7 लोग इसमें आसनी से बैठ सकते हैं। इसके बूट में भी स्पेस ठीक है पर बहुत ज्यादा नहीं है। इसमें बढ़िया केबिन स्पेस और बूट स्पेस मिल जाता है। Carensमें तीन इंजन ऑप्शन मिलता है। इसमें 1.5L GDi पेट्रोल, 1.5L पेट्रोल और 1.5L CRDI डीजल इंजन हैं। मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियर बॉक्स में यह गाड़ी मिलती है। सेफ्टी के लिए इसमें एयरबैग्स और EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा मिलती है। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 10.45 लाख रुपये से शुरू होती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: