इस समय देश में किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर के नाम पर खूब सारे मॉडल बाजार में उपलब्ध हैं। कम बजट में इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी पसंद किये जा रहे हैं। डेली यूज़ के लिए ये काफी बेहतर साबित भी होते हैं। यहां हम आपको कुछ बेस्ट किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। अगर आपका बजट 65,000 से 70,000 रुपये के आस –पास तो यह रिपोर्ट्स आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है..
Okinawa R30
ओकिनावा R30 एक अच्छा स्कूटर है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 61,998 रुपये है। फुल चार्ज में यह 60 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है। स्कूटर की टॉप स्पीड 25kmph है। इसे फुल चार्ज होने 4-5 घंटे का समय लगता है। इस स्कूटर में लगी बैटरी को लेकर कोई जानकारी नहीं है। डिजाइन और क्वालिटी के मामले में यह स्कूटर खास इम्प्रेस भी नहीं करता। इस स्कूटर का डिजाइन ठीक-ठाक है।
Kinetic e-Luna
इलेक्ट्रिक लूना में 2kwh की लिथियम ऑयन बैटरी लगी है और सिंगल चार्ज पर यह 110 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। फुल चार्ज होने में इसे करीब 4 घंटे का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसकी कीमत 69,990 रुपये है। बेहतर राइड के लिए इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन दिए हैं। इस इसमें 16 इंच के बड़े व्हील्स दिए हैं। पीछे बैठने वाले के लाइट ग्रैब रेल मिलती है।
Ola S1 X
ओला इलेक्ट्रिक ने अपने Ola S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 69,999 रुपये है। यह एक हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसमें 2kWh बैटरी पैक दिया है। फुल चार्ज में यह स्कूटर 95 किलोमीटर की रेंज ऑफ़र करता है। इसमें 4.3 इंच का डिस्प्ले दिया है, इसकी टॉप स्पीड 85kmph है। जिस कीमत में यह स्कूटर फीचर्स ऑफर कर रहा है उसमें इसे बेस्ट ऑप्शन कहा जा सकता है। डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छा स्कूटर है।
यह भी पढ़ें: Skoda की 25 हजार से ज्यादा कारों में आई खराबी, जारी हुआ रिकॉल
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 hr agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
5 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines