Affordable EVs under Rs 20 lakh: अगर आप पेट्रोल-डीजल कार की जगह एक नई किफायती इलेक्ट्रिक गाडी खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपके लिए 20 लाख रुपये से कम कीमत वाली कुछ शानदार गाड़ियों के बारे में जानकरी दे रहे हैं जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं। इतना ही नहीं फुल चार्ज पर इनकी ड्राइविंग रेंज 300 किलोमीटर से ज्यादा है। डेली यूज के साथ ये लम्बी यात्रा के लिए भी फिट हैं।
MG Windsor EV
अगर आप एक आरामदायक इलेक्ट्रिक कार खरीदने चाहते हैं तो Windsor EV आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती हैं। इसमें 38kWh LFP बैटरी लगी है जो फुल चार्ज में यह 331 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। यह कार 136hp की पावर और 200Nm का टॉर्च जनरेट करती है। MG Windor में 135 डिग्री वाली रिक्लाइन सीटें (Aero-Lounge seats) मिलती हैं। इस कार की सीटें आपको ठीक वैसा ही आराम ऑफर करती हैं जैसा सिनेमा हॉल या फ्लाइट के बिजनेस क्लास में बैठने में आता है। इसमें 15.6 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेकिंग सिस्टम, EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, हिल-होल्ड कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग और डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलेगी। यह कार DC फास्ट चार्जर की मदद से बैटरी सिर्फ 30 मिनट में 30 प्रतिशत से 100% तक चार्ज हो जाती है। Windsor EV की वैसे तो एक्स शोरूम कीमत 13.50 लाख रुपये से शुरू होती है, लेकिन बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) प्रोग्राम के तहत महज 10 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस में खरीद सकते है।
MG ZS EV
MG ZS EV एक लम्बी रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV है। इसमें काफी अच्छे फीचर्स मिल जाते हैं। स्पेस की इसमें कोई कमी नहीं है। इसका डिजाइन बेहद प्रीमियम है। इस कार की कीमत 18.98 लाख रुपये से शुरू होती है। फुल चार्ज में यह 461 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है । सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेकिंग सिस्टम, EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, हिल-होल्ड कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग और डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलेगी।
Tata Punch EV
टाटा मोटर्स की सबसे सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी Punch EV की कीमत 9.99 लाख रुपये से लेकर 14.29 लाख रुपये तक जाती है। फुल चार्ज में यह 300 km तक की रेंज ऑफ़र करती Tata Punch EV सिटी ड्राइव के लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकती है। इस गाड़ी में कई अच्छे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेकिंग सिस्टम, EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, हिल-होल्ड कंट्रोल, और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Tata Nexon EV
अगर आप टाटा नेक्सन ईवी को सेफ्टी में 5 स्टार रेटिंग मिली है। अगर इसे खरीदने की सोच रहे हैं तो इस इस गाड़ी पर भी इस महीने काफी अच्छा ऑफर चल रहा है। Nexon EV की एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये है। डेली यूज के लिए आप इस गाड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं। फुल चार्ज में यह 300 किलोमीटर तक की रेज ऑफर करती है।
MG Comet EV
एमजी कॉमेट सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। कार में 17.3kWh का लिथियम आयन बैटरी लगी है। फुल चार्ज में यह कार 230 किलोमीटर तक की ड्राइविंग की रेंज ऑफर करती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू होती है। कार में स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है लेकिन इसमें बूट स्पेस कम मिलेगा। कॉमेट अपने डिजाइन की वजह से ग्राहकों को पसंद आती है। डेली उसे के लिए इससे बेहतर SUV आपको फिलहाल नहीं मिलेगी।
यह भी पढ़ें: MG ने एक दिन में 100 से ज्यादा कारों की डिलीवरी, 24 घंटे में इस कार को मिली 15176 बुकिंग
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
4 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
6 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
8 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines