हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

भारत की 4 सबसे सस्ती SUV जिनमें मिलता है सबसे ज्यादा बूट स्पेस

जो लोग वीकेंड पर या अक्सर लॉन्ग ट्रिप कार से करते हैं उनके लिए बूट स्पेस बहुत मायने रखता है क्योंकि सामन ही बहुत सारा लेकर चलना पड़ता है। यहां हम आपके लिए भारत की सबसे सस्ती उन कॉम्पैक्ट SUVs के बारे में बता रहे हैं जिनमे आपको मिलता है सबसे ज्यादा बूट स्पेस।

विज्ञापन

आजकल ज़माना कॉम्पैक्ट SUVs का है क्योंकि इनमें ड्राइविंग एक्सपीरियंस काफी बढ़िया मिल जाता है। इतना ही नहीं केबिन स्पेस के साथ बढ़िया बूट स्पेस भी मिल जाता है। बूट जिसे हम आम भाषा में डिग्गी भी कहते हैं। जो लोग वीकेंड पर या अक्सर लॉन्ग ट्रिप कार से करते हैं उनके लिए बूट स्पेस बहुत मायने रखता है क्योंकि सामन ही बहुत सारा लेकर चलना पड़ता है। यहां हम आपके लिए भारत की सबसे सस्ती उन कॉम्पैक्ट SUVs के बारे में बता रहे हैं जिनमे आपको मिलता है सबसे ज्यादा बूट स्पेस।

Tata Punch

  • बूट स्पेस: 366 लीटर
  • कीमत: 6.12लाख से शुरू

Tata Punch इस समय देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। सेफ्टी में इसे 5 स्टार रेटिंग मिली है। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 6.12 लाख रुपये से शुरू होती है। Punch में 1.2 लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन मिलता है जोकि 86 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। यह 20.1 KM/L की माइलेज ऑफर करती है। जबकि CNG मोड पर यह 27.1 km/kg की माइलेज देती है। Punch में Disc ब्रेक, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और ड्यूल एयर बैग्स जैसे फीचर्स सेफ्टी मिलते हैं। सामान रखने के लिए इसमें 366 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

 Hyundai Exter

  • बूट स्पेस: 391लीटर
  • कीमत: 6.13 लाख रूपये से शुरू

Hyundai EXTER एक स्टाइलिश कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 6.13 लाख रूपये से शुरू होती। इसमें 1.2L Kappa पेट्रोल इंजन लगा है जोकि 83 PS की पावर और 113.8 Nm का टॉर्क देता है, यह 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स से लैस है। कंपनी का दावा है कि यह 19.4 kmpl की माइलेज ऑफर करती है

जबकि CNG मोड पर यह 27.1 km/kg की माइलेज देती है। नई एक्सटर का डिजाइन स्पोर्टी और बोल्ड है। इसका फ्रंट डिजाइन बेहद आकर्षित करता है जबकि लुक में बिलकुल भी दम नहीं है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD जैसे फीचर्स मिलते हैं। एक्सटर में 391लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

Nissan Magnite

  • बूट स्पेस: 336 लीटर
  • कीमत: 5.99 लाख से शुरू

Magnite एक दमदार कॉम्पैक्ट एसयूवी है। सेफ्टी में इसे 4 स्टार रेटिंग मिली है। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है। सेफ्टी के लिए EBD के साथ ABS, डुअल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर और फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स मिलते हैं। Magnite में दो पेट्रोल इंजन मिलते हैं।

इसका 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 70 bhp की पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता। जबकि इसका 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट 97 bhp का पावर और 160 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। वहीं टर्बो पेट्रोल इंजन में CVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। सामान रखने के लिए इसमें 336 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

Renault Kiger

  • बूट स्पेस: 405 लीटर
  • कीमत:5.99 लाख से शुरू

Kiger अपने सेगमेंट की अकेली ऐसी कॉम्पैक्ट एसयूवी है जिसमें सबसे ज्यादा बूट स्पेस मिलता है। जी हां काइगर में 405 लीटर का बूट स्पेस आपको मिल जाता है। इस गाड़ी का लुक ऐसा है कि जो भी इसे एक बार देखता है वो बार-बार इसे मुड़कर देखता जरूर है। लेकिन जो कामयाबी इसे चाहिए थी वो अभी नहीं मिली। लेकिन ये गाड़ी दमदार है। सेफ्टी में इसे 4 स्टार रेटिंग मिली है।

इसमें अच्छा स्पेस मिल जाता है। यह 1 लीटर पेट्रोल इंजन से लैस है जो 72PS की पावर और 96Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं इसमें ज्यादा पावर के लिए 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया गया है जो कि 100PS की पावर और 160Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये दोनों इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स दिया गया है। सेफ्टी के लिए EBD के साथ ABS, डुअल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर और फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें: क्या खत्म हो जाएगा कॉम्पैक्ट सेडान कारों का दौर? जानें कारण

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें