Most Affordable bikes: भारत में फेस्टिव सीजन चल रहा है । टू-व्हीलर्स कंपनियां भी अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए नए-नए ऑफ़र लेकर आ रही हैं। नवरात्रि के इस मौके पर अगर आप सस्ती और किफायती बाइक की तलाश में हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ शानदार ऑप्शन लेकर आये हैं जो आपके लिए वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकते हैं। यहां हम आपको जिन बाइक्स के बारे में बता रहे हैं उनकी कीमत 45 हजार रुपये से शुरू होती है।
सस्ती और बढ़िया माइलेज वाली बाइक की लिस्ट में TVS Sport का नाम सबसे पहले लिया जाता है। इस बाइक का डिजाइन स्पोर्टी है। इंजन की बात करें तो इसमें 110cc का इंजन लगा है जो 8.29PS की पावर और 8.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स लैस है। इसमें लगी ET-Fi टेक्नोलॉजी से फ्यूल की खपत कम होती है। एक लीटर में यह 70km तक की माइलेज ऑफर करती है। इस बाइक में बाइक में 10 लीटर का फ्यूल टैंक लगा है। इसके फ्रंट व्हील में 130 mm ड्रम ब्रेक और रियर व्हील में 110 mm ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। राजस्थान में TVS Sport ES की एक्स शोरूम कीमत 59,431 रुपये है। डेली यूज़ से लेकर हाईवे पर भी यह बाइक निराश होने नहीं देती।

100cc बाइक सेगमेंट में होंडा शाइन 100 आपके लिए वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकती है। इस बाइक में 98.98 cc का इंजन लगा है जो 5.43 kW की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। एक लीटर में यह बाइक 65km की माइलेज ऑफर करतीं है। डेली यूज़ के लिए तो यह बाइक शानदार है ही साथ ही लंबी दूरी पर जाना पड़े तो भी यह बाइक निराश होने का मौका नहीं देती। इस बाइक कीमत 65,000 रुपये है। यह कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम से लैस है जिसकी वजह से अच्छी ब्रेकिंग मिलती है। बाइक की सीट सॉफ्ट है ऐसे में ज्यादा देर बैठने पर भी कोई दिक्कत नही होती।
हीरो मोटोकॉर्प की HF100 एक कम बजट वाली बकोई दिक्कत नहीं होती। यह बेहद सिंपल लू में है और इसमें लगी सीट आरामदायक है। इसके सस्पेंशन काफी सॉलिड है जिसकी वजह से खराब रास्तों को आसानी से पार कर सकते हैं। इंजन की बात करें तो बाइक में 100cc का इंजन लगा है जो 8.02 PS की पावर देता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बाइक में एक लीटर में 70 किलोमीटर की माइलेज ऑफर कर सकती है।
अगर आप एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जिसे आप अपने पर्सनल और बिज़नस में भी इस्तेमाल कर सके तो TVS XL 100 का आपके लिए है। TVS XL 100 को आप मोपेड के नाम से भी बुला सकते है। इंजन की बात करें तो 99.7 cc का फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी वाला 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है जो 4.3 bhp की पावर और 6.5 Nm का टार्क देता है। ARAI के मुताबिक ये बाइक 80 किलोमीटर की माइलेज ऑफर करती है। इसका पे-लोड 130 किलोग्राम है। इसकी टॉप स्पीड 60 किमी प्रति घंटा है। TVS XL 100 की कीमत 45 हजार रुपये से शुरू होती है।