Affordable 7 seater cars: जब से बजट सेगमेंट में किफायती 7 सीटर कारें आने लगी हैं तब से फैमिली क्लास के बीच इनकी डिमांड काफी बढ़ने लगी है। अब लोग हैचबैक और सेडान कार छोड़कर इन सस्ती 7 सीटर कारों की तरफ जा रहे हैं। यही सोचकर कार कंपनियां भी अब इसी सेगमेंट में पहले की तुलना में ज्यादा फोकस करने लगी हैं। अगर आप भी एक किफायती 7 सीटर कार अपनी फैमिली के लिए खरीदने जा रहे हैं, तो यहां हम आपको कुछ शानदार ऑप्शन बता रहे हैं जो आपके लिए फायेमंद साबित हो सकते हैं।
Maruti Suzuki Ertiga
- कीमत: 8.69 लाख रुपये से शुरू
मारुति सुजुकी अर्टिगा एक भरोसेमंद 7 सीटर कार है। काफी समय से यह भारत में बिक रही है। हर महीने यह बिक्री में अव्वल भी रहती है। अर्टिगा की कीमत 8.69 लाख रुपये से शुरू होती है। अर्टिगा में 5 बड़े और 2 छोटे बच्चे आसानी से बैठ सकते हैं। इंजन की बात करें तो इस गाड़ी में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन लगा है, जो 102 bhp की पावर और 136.8Nm का टॉर्क ऑफर करता है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है।
अर्टिगा में CNG का भी ऑप्शन मिलता है। माइलेज की बात करने तो पेट्रोल मोड पर यह 20.51kmpl की माइलेज देती है जबकि CNG पर 26 km/kg की माइलेज देती है। अर्टिगा में ड्यूल एयरबैग्स, ABS+EBD, सीट बेल्ट रिमाइंडर, सीट बेल्ट प्री-टेंशनर, लोड लिमिटर और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।अर्टिगा की कीमत 8.69 लाख रुपये से शुरू होती है।
Renault Triber
- कीमत: 6 लाख रुपये से शुरू
Renault Triber में 7 लोगों के बैठने की जगह है। इसमें 5+2 सीटिंग का लेआउट है। इसमें 5 बड़े और 2 छोटे बच्चे आसानी से बैठ सकते हैं। इस कार में 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो से कनेक्ट कर सकते हैं। स्पेस की इसमें कोई कमी नहीं है। लेकिन इसके बूट में आपको जगह नहीं मिलेगी।
डेली उसे के लिए ट्राइबर एक बढ़िया गाड़ी है। सेफ्टी के लिए Dual एयरबैग्स और EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं, साथ ही इसकी बॉडी भी बेहद मजबूत है। इंजन की बात करें तो Triber में 999cc का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 72 PS पावर और 96 Nm टॉर्क देता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स से लैस है। ट्राइबर की माइलेज 20 kmpl है।
Maruti Suzuki Eeco
- कीमत: 5.32 लाख रुपये से शुरू
मारुति सुजुकी ईको सबसे किफायती 7 सीटर कार है। इसमें स्पेस अच्छा मिल जाता है। लेकिन सीटें आरामदायक नहीं है। सेफ्टी के लिए Maruti Eeco के लिए इसमें Dual एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, चाइल्ड लॉक, स्लाइडिंग डोर्स, ड्राइवर और पैसेंजर साइड एयरबैग और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स खास हैं।
परफॉरमेंस के लिए इसमें 1.2L लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जो 81 PS की पावर और 104 Nm का टॉर्क ऑफर करता है। इसमें CNG अक अभी ऑप्शन दिया हुआ है। पेट्रोल मोड पर यह कार 20 kmpl की माइलेज ऑफर करती है जबकि CNG मोड पर यह 27 km/kg की माइलेज देती है। इस गाड़ी में लगा यह इंजन हर मौसम में यह इंजन अच्छा प्रदर्शन करता है। ईको की कीमत 5.32 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: आखिर Honda-Nissan ने क्यों मिलाया हाथ? जानिये सबसे बड़े कारण
संबंधित खबरें
कार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
3 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
5 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
22 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines