Car Drive in Monsoon: देश में मानसून ने दस्तक दे दी है। कई जगह क्षेत्रों शुरू हो चुकी है उम्मीद जताई जा रही है कि आए वाले कुछ दिनों में मानसून पूरी तरह से देश के ज्यादातर क्षत्रों में पहुंच जाएगा हर बार कि तरह इस बार भी भारी बारिश के चलते गाड़ी चलाने वालों को फिर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि बारिश की वजह से जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है। ऐसे में बारिश के मौसम में गाड़ी चलाते समय किस तरह की सावधानियां रखनी चाहिए आइये जानते हैं।
वाइपर सही रखें
बारिश में गाड़ी चलाने में दिक्कत तक होती है जब विंडशील्ड वाइपर ठीक से काम नहीं करते। इसलिए आज ही अपनी कार के वाइपर को चेक करें और अगर ये ठीक से काम नहीं कर रहे हैं तो तुरन्त चेंज करवा लें। तेज बारिश में विजिबिल्टी काफी कम हो जाती है इसलिए सेफ ड्राइविंग के लिए विंडशील्ड वाइपर का सही होना और बेहतर फंक्शन करना जरूरी है।
गाड़ी की रफ़्तार 20 kmph रखें
अगर बारिश बहुत तेज हो तो अपनी गाड़ी की रफ्तार 20kmph ही रखें क्योंकि इतनी स्पीड में गाड़ी को ठीक से कंट्रोल किया जा सकता है। तेज स्पीड से ड्राइविंग करने पर गाड़ी कंट्रोल से बहार जा सकती है और एक्सीडेंट का खतरा काफी बढ़ सकता है। इसके अलावा जितना हो सके उतना आप बारिश में इमरजेंसी में ब्रेक लगाने से बचें।
अपनी लेन में ही करें गाड़ी चलायें
अक्सर लोग जल्दी के चक्कर में लेने बदल-बदल कर गाड़ी ड्राइव करते हैं जोकि एक दम गलत है। बारिश के मौसम में अपनी ही लेन में ड्राइव करें, ऐसा करना अपने लिए सेफ रखेगा। वैसे में तेज बारिश के कारण सामने से आ रहे वाहन दिखाई नहीं देते और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। बारिश में आप जितनी सावधानी से गाड़ी ड्राइव करेंगे उतना ही आपको फायदा होगा।
सावधानी से ब्रेक लगायें
बारिश में सड़को पर पानी भर जाता है जिसकी वजह से ब्रेक लगाने में काफी दिक्कतें आती हैं। इसलिए हमेशा बारिश में ध्यान से कम स्पीड में गाड़ी चलायें। इसके अलावा आगे चल रही गाड़ी से उचित दूरी भी बना कर रखें। जल्द बाज़ी से बचें। बारिश की वजह से सड़कों पर फिसलन बढ़ जाती है और ब्रेक लगाने पर भी टायर्स अपनी पकड़ बना नहीं पाते जिसकी वजह से बाहन के स्लिप होने का खतरा बढ़ जाता है।
कार सर्विसिंग
मानसून से पहले अगर आप अपनी गाड़ी की सर्विस करवा लेते हैं तो बारिश में आपको ब्रेक डाउन की समस्या का सामने नहीं करना पड़ेगा। ऑटो एक्सपर्ट भी यही बताते हैं कि एक सर्विस तो जरूर करवा लेनी चाहिए।आम दिनों की तुलना में बारिश के मौसम में वाहन में ज्यादा खराबी आती है। अगर आप इन जरूरो बातों का ध्यान रखेंगे तो आपको बारिश में कोई दिक्कत नहीं होगी।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
12 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
13 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
15 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
16 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त