Monsoon Car Discounts in July: इन दोनों कार बाजार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। गाड़ियां बिकने का नाम नहीं ले रही हैं जिसके चलते डीलर्स के पास पुराना स्टॉक खूब पड़ा है। अब ऐसे में कंपनियां और डीलर्स मिलकर डिस्काउंट का सहारा ले रहे हैं। जुलाई के महीने में Citroen, स्कोडा, हुंडई मोटर इंडिया, टाटा मोटर्स और MG ने अपनी कारों पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर किया है। सोर्स के मुताबिक कार कंपनियों के पास अभी भी पुराना स्टॉक बचा हुआ है जिसे क्लियर करने के लिए डिस्काउंट का सहारा लिया जा रहा है। डिस्काउंट में कैश, एक्सचेंज और कॉर्पोरेट बोनस भी शामिल है। आइये जानते है कि किस मॉडल पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट…
Nisaan Magnite
- डिस्काउंट: 82,000 रुपये तक
इस महीने अगर आप Nisaan Magnite खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको इस कार पर पूरे 82,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इस डिस्काउंट में एक्सचेंज ऑफर, कैश डिस्काउंट तक शामिल है। अपने पुराने स्टॉक को क्लियर करने के लिए कंपनी इतना बड़ा डिस्काउंट दे रही है। Magnite की कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होगी।यह एक सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी है और इसमें सेफ्टी भी पूरी मिलती है। मैन्युअल और CVT गियरबॉक्स में यह आपको मिल जाती है।
Skoda Kushaq और Slavia
- डिस्काउंट: 70,000 रुपये तक
इस महीने Skoda Kushaq और Slavia खरीदने पर पूरे 70,000 रुपये तक का डिस्काउंट फिय जा रहा है इस ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट भी शामिल है। ये दोनों ही गाडियां काफी शानदार हैं। स्टॉक क्लियर करने के लिए कंपनी ने इतना बड़ा फायदा ग्राहकों को दिया है। ये दोनों ही गाड़ियां सेडान और SUV सेगमेंट के बेस्ट मॉडल कहे जाते हैं। इनकी परफॉरमेंस ग्राहकों को निराश होने का मौका नहीं देती।
Citroen C3 AirCross और C3
- डिस्काउंट: 1.50 लाख रुपये तक
इस महीने Citroen C3 AirCross खरीदने पर आप पूरे 1.50 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस कार की कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है। यह कम्पनी की एक प्रीमियम एसयूवी है। इसके अलावा Citroen C3 पर आपको 70,000 रुपये तक बचाने का मौका मिल रहा है। दोनों ही गाड़ियां फीचर्स और परफॉरमेंस के मामले में अच्छी हैं।
Tata Nexon
- डिस्काउंट: 60,000 रुपये तक
टाटा Nexon पर इस महीने आप पूरे 60,000 रुपये की बचत कर सकते हैं । यह डिस्काउंट 31 जुलाई तक लागू है। इस डिस्काउंट में एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी शामिल है। इसके अलावा टाटा पंच पर भी इस महीने सिर्फ 3000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस दिया जा रहा है। टाटा अपनी हैचबैक कार अल्ट्रोज 25,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है । यह कार पेट्रोल और डीजल इंजन में आपको मिलेगी। लेकिन Nexon का डिजाइन अब सबसे खराब लगता है। यह एक प्लास्टिक टॉय ज्याद लगती है।
MG Gloster
- डिस्काउंट: 4.10 लाख रुपये तक
MG ने अपनी फुल साइज़ एसयूवी Gloster पर इस महीने पूरे 4.10 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है। यह ऑफर इसके 2023 मॉडल्स पर दिए जा रहे हैं। इस पूरे डिस्काउंट में एक्सचेंज डिस्काउंट, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। जबकि 2024 मॉडल पर 3.35 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। MG Gloster एक दमदार SUV है, जितना यह ऑन रोड पर चलती है उतना ही दम यह ऑफ रोड पर दिखाती है। रास्तें चाहे कैसे भी हों ? Gloster हार नहीं मानती।
Hyundai Alcazar
- डिस्काउंट: 85,000 रुपये तक
जुलाई महीने में Hyundai अपनी 6 और 7 सीटर Alcazar पर काफी अच्छा ऑफर दे रही है। 31 जुलाई या स्टॉक खत्म होने से पहले अगर आप Alcazar को खरीदते हैं तो आपको इस पर पूरे 85,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। यह एक प्रीमियम SUV है और इसमें दो इंजन ऑप्शन देखने को मिलते हैं। फीचर्स की इसमें कोई कमी नहीं है। इसे फैमिली को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।
Maruti Jimny
- डिस्काउंट: 3.30 लाख रुपये तक
Maruti Jimny एक लाजवाब SUV है। इसको कीमत 12.74 लाख रुपये से शुरू होती है। अगर आप इस महीने Jimny खरीदने की सोच रहे हैं तो आप इस पर पूरे 3.30 लाख रुपये तक का डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। Jimny Zeta पर 1.75 लाख रुपये और Alpha पर 1.80 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही फाइनेंस और एडिशनल बेनेफिट्स 1.50 लाख रुपये तक के है। इन ऑफर्स की ज्यादा जानकारी के लिए Nexa शो-रूम से संपर्क कर सकते हैं। यह डिस्काउंट 31 जुलाई तक मान्य रहेगा।
यह भी पढ़ें: 2 लाख से कम में खरीदें Maruti Swift से लेकर WagonR, EMI का भी मिलेगा फायदा
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
13 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
14 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
16 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
19 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
20 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines