Auto Expo 2025 में नई-नई गाड़ियों के लॉन्च होने का सिलसिला जारी है। एंट्री लेवल कारों से लेकर प्रीमियम लग्जरी कारों को एक साथ देखने का हर दो साल बाद आता है। ऑटो एक्सपो में मिनी इंडिया ने भारत में मिनी कूपर एस जॉन कूपर वर्क्स (John Cooper Works) पैक को लॉन्च किया है। भारत में इस कर को CBU के रूप में उपलब्ध करवाया जाएगा। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 55.90 लाख रुपये रखी गई है। जिन लोगों को हाई स्पीड कार पसंद है उन्हें मिनी की ये कार पसंद आ सकती है। इस कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है और कंपनी इसकी डिलीवरी अप्रैल 2025 से शुरू करेगी। आइये जानते हैं नई मिनी के फीचर्स के बारे में…
इंजन और पावर
नई मिनी में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया है जो 204 bhp की पावर और 300 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन दिए गये हैं। 0 से 100 किमी/घंटा की रफ़्तार पकड़ने के लिए यह कार सिर्फ 6.6 सेकंड्स का समय लेती है। इसकी टॉप स्पीड 242 किमी/घंटा है। कार में अडैप्टिव सस्पेंशन जैसे फीचर्स दिए गये हैं। ड्राइविंग को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
डिजाइन, स्पेस और फीचर्स
मिनी कूपर एस (JCW पैक) का डिजाइन कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश है, और इस बार इसे स्पोर्टी टच देने की कोशिश की गई है। इस कार को लेजेंड ग्रे और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में लाया गया है। इस कार में जेट ब्लैक रूफ, मिरर कैप्स, और 17-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं जो इसके लुक को स्पोर्टी बनाते हैं । JCW ट्रिम के तहत इसमें खास ग्रिल, बंपर, साइड स्कर्ट और रियर स्पॉइलर जैसे एलिमेंट शामिल किये गये हैं।
इस कार का इंटीरियर बेहद स्पोर्टी है। इसमें JCW स्पोर्ट्स सीट्स और पैडल शिफ्टर्स के साथ स्टीयरिंग व्हील से इसका केबिन देखने लायक है। इसमें एक 240mm का OLED टचस्क्रीन सिस्टम दिया है जो वॉयस कंट्रोल और कनेक्टिविटी फीचर्स को सपोर्ट सपोर्ट करता है। कार में हरमन कार्डन सराउंड साउंड सिस्टम, एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो, और मिनी इंटेलिजेंट पर्सनल असिस्टेंट जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसमें एम्बिएंट लाइटिंग भी दी गई हैं।
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के लिए नई मिनी कूपर एस JCW पैक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, क्रूज़ कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, पार्किंग असिस्टेंट, और डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार के साथ 2 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी और 10 साल या 2,00,000 किमी तक की सर्विस प्लान में भी दी जा रही है।
यह भी पढ़ें: Honda Amaze खरीदने का शानदार मौका! 31 जनवरी तक मिलेगा ये फायदा
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
7 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
11 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines