Maruti Cars: बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों को देखते हुए सभी को ऐसी कार चाहिए जो चलाने में हाई माइलेज प्रदान करे। उसकी कीमत कम हो और उसमें इंटरनेट युग की जरूरत के सभी एडवांस फीचर्स हों। इसी को ध्यान में रखते हुए मारुति सुजुकी अपनी हैचबैक कार Swift और सेडान कार Dzire के अपडेट वर्जन पर काम कर रही है।
नए वर्जन पूरी तरह स्ट्रांग हाइब्रिड तकनीक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह नए वर्जन पूरी तरह स्ट्रांग हाइब्रिड तकनीक पर तैयार किए जाएंगे। यह नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल कार होगी। बताया जा रहा है कि कंपनी ने इस इंजन को (Z12E) कोडनेम दिया गया है जो कि कंपनी के मौजूदा K12C इंजन के साथ ही बेचा जाएगा। बता दें अभी Swift शुरूआती कीमत 599450 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत में मिलती है।
कारों की माइलेज में भी इजाफा
Maruti अपनी इन दोनों कारों में बड़ा अपडेट करने वाली हैं। इन कारों में अपडेटेड फीचर्स के साथ राइड कंफर्ट भी बढ़ाने पर काम हो रहा है। इन कारों की माइलेज में भी इजाफा होगा। फिलहाल Swift और Dzire सीएनजी में 31 km/kg की माइलेज देती है। अनुमान है कि यह बढ़कर 35 से 40 km/kg तक हो जाएगा। फिलहाल कंपनी ने इन अपडेट वर्जन के लॉन्च के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह साल 2024 में पेश किए जा सकते हैं।
और पढ़िए – 225 Kmph की रेंज, महज 5000 रुपये में ले जाएं घर! इस नए स्कूटर से फूली ओला और एथर की सांस
5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन
अनुमान है कि अपडेट वर्जन में कंपनी 1.2 लीटर की क्षमता का स्ट्रांग हाइब्रिड इंजन देगी। फिलहाल Dzire में 1.2-लीटर ड्यूल जेट पेट्रोल इंजन मिलता है। जो 90PS की पावर और 113 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें CNG का भी विकल्प मिलता है। इसमें 7 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, LED हेडलाइट, ऑटो एसी जैसे फीचर्स हैं।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
10 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
12 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
13 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
15 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines