हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ADAS लेवल 2 के साथ MG ZS EV भारत में हुई लॉन्च, सिंगल चार्ज पर 461 KM की रेंज

विज्ञापन

MG ZS EV ADAS Level 2: दिग्गज ऑटो निर्माता कंपनी एमजी इंडिया ने ADAS लेवल 2 फंक्शन के साथ ZS EV को भारत में लॉन्च कर दी है। इसकी कीमत 27.89 लाख रुपये एक्स-शोरूम है, जो सीमित समय के लिए वैध है। यह ऑटोनॉमस लेवल-2 (ADAS) के साथ आती है।

MG ZS EV की खासियत

इस नई इलेक्ट्रिक कार का लुक बेहद ही शानदार है। इसे क्रोम-एक्सेंट के साथ ग्रिल, सिल्वर स्किड प्लेट्स, स्कल्प्टेड बोनट, वाइड ब्लैक-आउट एयर डैम और प्रोजेक्टर हेडलाइट्स के साथ कॉम्पैक्ट लुक दिया गया है। इसके किनारों पर रूफ रेल्स, ब्लैक बी-पिलर्स, इंडिकेटर-माउंटेड ORVM लगे हैं।

कार में ट्रैफिक जाम असिस्ट (TJA), फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग (FCW), स्पीड असिस्ट सिस्टम (SAS), लेन असिस्ट फंक्शंस और एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल (ACC) जैसे फीचर्स भी हैं।

इसके अलावा, एमजी जेडएस ईवी में चारों ओर एलईडी लाइट, 17 इंच के पहिये और चार कलर ऑप्शन- ग्लेज रेड, ऑरोरा सिल्वर, स्टारी ब्लैक और कैंडी व्हाइट मिलते हैं। कार के अंदर में 10 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और 75 से अधिक कनेक्टेड कार फीचर्स मिलते हैं।

MG ZS EV ADAS Level 2: रेंज और स्पीड

मौजूदा एसयूवी की तरह इस नई इलेक्ट्रिक कार में भी एक 50.3kWh की बैटरी है जो EV को 8.5 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में मदद कर सकता है। जबकि रेंज को लेकर दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने के बाद 461 किमी की रेंज प्रदान करता है।

यह भी पढ़ेंः इस सस्ती सुपर बाइक ने Royal Enfield को दिन में दिखाए तारे, Jawa की भी रातों की नींद गायब

MG ZS EV की क्या है कीमत?

भारतीय बाजार में MG ZS EV की शुरूआती कीमत 23.38 लाख रुपये है। वहीं इस गाड़ी के ADAS वेरिएंट को 27.89 लाख रुपये में उतारा गया है। यह हुंडई कोना इलेक्ट्रिक को टक्कर देती है।

एमजी मोटर इंडिया के उप प्रबंध निदेशक गौरव गुप्ता के अनुसार, “विश्व स्तर पर सफल MG ZS EV ऑटोनॉमस लेवल 2 की शुरुआत के साथ सुरक्षा और सुविधा लाता है और इलेक्ट्रिक गतिशीलता और टिकाऊ भविष्य के लिए एमजी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।”

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें