हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

449km की रेंज के साथ MG Windsor EV PRO भारत में ही लॉन्च, कीमत 17.49 लाख

सेफ्टी के लिए Windsor Pro में Level 2 ADAS, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टमम, 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स मिकते हैं। इस कार में 52.9kWh LF बैटरी पैक मिलता है। फुल चार्ज में यह कार 449 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है।

विज्ञापन

MG Windsor Pro EV भारत में आज लॉन्च हो गई है। इस कार की कीमत 17.49 लाख रुपये में रखी गई है। यह मौजूदा विंडसर ईवी वैरिएंट लाइन-अप से ऊपर है। इसमें कुछ खास अपडेट्स किये गये हैं। एमजी के बैटरी-एज़-ए-सर्विस (BSA ) प्रोग्राम का विकल्प चुनने वाले खरीदारों के लिए, विंडसर ईवी प्रो की कीमत 12.49 लाख रुपये से शुरू होती है, जिसमें बैटरी की लागत शामिल नहीं है। यह बेस्ट इन क्लास केबिन के साथ है और सेफ्टी के लिए भी इसमें कई जबरदस्त फीचर को शामिल किया गया है। एमजी मोटर अपनी इस नई इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग 8 मई से शुरू होगी,  ग्राहक कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट और डीलरशिप के जरिये इसे बुक कर सकते हैं। इस कार की डिलीवरी भी इसी महीने से शुरू हो जाएगी

Level 2 ADAS

सेफ्टी के लिए Windsor Pro में Level 2 ADAS, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टमम, 6 एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, हिल-होल्ड असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा, और ESC जैसे फीचर्स मिलेंगे। इस कार में 52.9kWh LF बैटरी पैक मिलता है। फुल चार्ज में यह कार 449 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। नई Windsor PRO में ग्राहकों  की जरूरत को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।  इसमें G-Jio इनोवेटिव कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म का अपग्रेड मिलेगा, जिसमें 100+ AI-पावर्ड वॉयस कमांड्स और रियल-टाइम नेविगेशन होगा।

विज्ञापन

विंडसर ईवी प्रो में कोई बड़ा कॉस्मेटिक बदलाव नहीं किया गया है। इसमें केवल 18 इंच के अलॉय व्हील्स के लिए नया डिज़ाइन दिया गया है।  कंपनी ने इसे 3 नए कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा है जिसमें सेलाडॉन ब्लू, ग्लेज़ रेड और ऑरोरा सिल्वर कलर शामिल है। विंडसर ईवी प्रो के केबिन में थोड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। इसमें नए डिज़ाइन और कलर की सीटें दी गई हैं। इसके स्टैंडर्ड मॉडल में कंपनी ने ऑल-ब्लैक इंटीरियर कलर स्कीम दिया है। इसका केबिनफ्रेश और प्रीमियम है।

इसमें 579 लीटर का बूट मिलता है। Windsor Pro में कंपनी ने भले ही बड़े बैटरी पैक का इस्तेमाल किया है, लेकिन इसके पावर और टॉर्क में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलता है136 बीएचपी की पावर और 200 न्यूटन मीटर (Nm) का टॉर्क जेनरेट करता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: रात में इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करना पड़ेगा 30% महंगा, जानें नया नियम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola