JSW MG मोटर्स ने हाल ही में Windsor Pro EV को पेश किया था और आज से (8 मई) औपचारिक तौर पर बुकिंग शुरू कर दी गई है। कंपनी की ओर से ऑनलाइन और ऑफलाइन डीलरशिप के जरिए इस गाड़ी के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। इस कार की कीमत 17.49 लाख रुपये में रखी गई है, लेकिन यह कीमत पहले 8000 ग्राहकों के लिए है। 8 हजार बुकिंग के बाद इस गाड़ी की कीमत बदलाव हो सकते हैं। MG Windsor Pro को BaaS के साथ भी ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ इसकी एक्स शोरूम कीमत 12.50 लाख रुपये रखी गई है।
बैटरी और रेंज
MG Windsor Pro EV में 52.9 KWh का बैटरी पैक दिया गया है। सिंगल चार्ज में यह 449 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। इसे मिनट 60 किलोवाट के DC फास्ट चार्जर से 20 से 80% सिर्फ 50 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। इसमें लगी मोटर से इसे 136 PS की पावर और 200 Nm का टॉर्क मिलता है। लंबी रेंज वाले ग्राहकों के लिए यह बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है।
कितनी है सुरक्षित
JSW MG Windsor Pro EV में सेफ्टी के लिए काफी अच्छे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, हिल होल्ड असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, EPS, आल डिस्क ब्रेक, रेन सेंसिंग वाइपर, फॉलो मी हेडलैंप, एलईडी कॉर्नरिंग लाइट और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे कई फीचर्स के साथ ही Level 2 ADAS को भी दिया गया है।
खास बात ये है कि ADAS के साथ ही इसमें 12 एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें 604 लीटर बूट स्पेस मिल जाता है।कंपनी ने इसे 3 नए कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा है जिसमें सेलाडॉन ब्लू, ग्लेज़ रेड और ऑरोरा सिल्वर कलर शामिल है। लंबी यात्रा के लिए यह एक परफेक्ट फैमिली कार साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें: आ गई बजाज की नई Platina 110 NXT, नए इंजन के साथ मिलेगी बढ़िया माइलेज
संबंधित खबरें
3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 hr agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
20 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines