MG Windsor EV Inspired Limited Edition 2025: MG Motor India ने 2025 में Windsor EV की Pro वेरिएंट लाइनअप को रिफ्रेश किया था. अब कंपनी त्योहारी सीजन के बीच EV को नया लुक देने के लिए Limited Edition लॉन्च करने की तैयारी में है. लॉन्च से पहले कंपनी ने गुप्त तस्वीर शेयर की है, जिसमें वाहन के कुछ हिस्से छुपाए गए हैं, जिससे लोगों में उत्सुकता और अनुमान लगने की उम्मीद बढ़ गई है.
बाहर का लुक होगा खास
Windsor EV Inspire Limited Edition में स्टैंडर्ड वर्जन की तुलना में कुछ एस्थेटिक्स में बदलाव (Aesthetic Upgrades) देखने को मिल सकते हैं. इनमें कार का फ्रंट फेसिया, अलॉय व्हील्स और रियर एंड शामिल हो सकते हैं. टीजर इमेज में कार एक हेंगर में दिखाई गई है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बाहरी डिजाइन में एविएशन से इंस्पायर्ड एलिमेंट्स हो सकते हैं. फिलहाल इस पर कंपनी ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
केबिन और इंटीरियर में बदलाव
Limited Edition की इंटीरियर डिजाइन भी एक्सटीरियर के अनुरूप बदल सकती है. कार में नई सीट अपहोल्स्ट्री, डैशबोर्ड और अन्य इन्सर्ट्स देखने को मिल सकते हैं. इन बदलावों के चलते कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी की संभावना है. हालांकि फीचर्स की सूची ज्यादा बदलने की उम्मीद नहीं है, यानी तकनीकी और सुरक्षा फीचर्स स्टैंडर्ड वर्जन जैसे ही रहेंगे.
मिकैनिक्स वही पुराने जैसे
Windsor EV Inspired Limited Edition में Pro वर्जन वाली तकनीक बनी रहेगी. MG Windsor Pro में 52.9 kWh की बड़ी बैटरी लगी है, जो एक बार चार्ज करने पर 449 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है. वहीं, स्टैंडर्ड 38 kWh बैटरी सिर्फ 332 किलोमीटर की रेंज देती है. कार का इलेक्ट्रिक मोटर 136 hp और 200 Nm टॉर्क पैदा करता है.
इंतजार क्यों बढ़ गया
MG Motor का यह Limited Edition त्योहारी सीजन में बाजार में लॉन्च होने वाला है. टीजर और नए डिजाइन के साथ इसे देखने के लिए कार लवर्स में उत्सुकता बढ़ गई है. यह वर्जन उन लोगों के लिए खास होगा, जो स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं.
Toyota Fortuner 2025 लीडर एडिशन लॉन्च, डिजाइन और फीचर्स में क्या हुए बदलाव, देखें पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
7 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
10 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
12 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines