MG Windsor EV: इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड भारत में तेजी से बढ़ रही है। ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी MG Motors ने अपनी बीते महीने की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि नवंबर का महीना MG के लिए कैसा रहा और इस दौरान कंपनी ने कितनी गाड़ियों की बिक्री की… आपको बता दें कि MG ने हाल ही में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Windsor को पेश किया जिसे फ़िलहाल खूब पसंद किया जा रहा है।
नवंबर में कैसी MG की बिक्री
MG ने भारत में बीते महीने के दौरान कुल 6019 यूनिट्स की बिक्री की गई है। जबकि ईयर ऑन ईयर बेसिस पर बिक्री में 20% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इस बिक्री में सबसे ज्यादा योगदान नए मॉडल्स का रहा है। इस सेगमेंट में कंपनी ने कुल 70% गाड़ियों की बिक्री बीते महीने के दौरान की है। MG Motors की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले महीने नई Windsor EV की एक बार फिर से सबसे ज्यादा डिमांड मांग रही। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक गाड़ी की कुल 3144 यूनिट्स की बिक्री की है। जो कुल बिक्री का 50% से भी ज्यादा रही है। MG इस समय भारत में Comet EV, Windsor EV, ZS EV समेत Astor, Hector और Gloster जैसी SUV बेचती है।
MG के लिए LUCKY साबित Windsor EV
MG Windsor EV को कुछ समय पहले ही भारत में लॉन्च किया गया है, इस गाड़ी ने अपने डिजाइन, रेंज, स्पेस और कीमत के दम पर ग्राहकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। ग्राहक इस कार को 2nd ऑप्शन की जगह पहली चॉइस के तौर पर पसंद कर रहे हैं। बिक्री की बात करें तो इस साल अक्टूबर में भी इसकी 3116 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई थी।
Windsor EV की एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है। लेकिन, इस कीमत में बैटरी की लगात शामिल नहीं है। MG अपनी EV रेंज के लिए BaaS प्रोग्राम लेकर आई है। इसके जरिए ग्राहक बैटरी को अलग से किराए पर ले सकते हैं। जिसके लिए 3.50 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से आपको पैसा देना होगा।
सिंगल चार्ज पर 332km की रेंज
MG Windsor EV फुल चार्ज में 332 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है, इसमें 38kWh का बैटरी पैक मिलता है। इसके साथ 45kW DC चार्जर और फास्ट चार्जिंग सिस्टम ऑफर किए जाते हैं। इसकी मदद से बैटरी सिर्फ 55 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो जाती है। यह भारत की पहली ऐसी EV है इसमें सबसे बेस्ट सीटें मिलती हैं और इसकी रियर सीट का तो कोई जवाब ही नहीं है। इस कर में 15.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, इसके साथ ही इसमें फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कीलेस एंट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गये हैं।
यह भी पढ़ें: Tata Curvv ev Vs Mahindra be 6e: 20 लाख से कम में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट ? जानें
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
18 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
19 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
21 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines