News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
MG Car Sale: MG भारत में कुल 6 कारों की बिक्री करती है जिनमें Gloster, Astor, ZS EV, Hector, Comet EV और Windsor EV शामिल हैं। लेकिन एक इलेक्ट्रिक कार ऐसी है जिनकी बिक्री लगतार बढ़ रही है। हम बात कर रहे हैं Windsor EV के बारे में। अगर कंपनी की सभी कारों की बिक्री मिला भी दें तब भी Windor EV की बराबरी नहीं हो सकती। भारत में MG सिर्फ Windsor EV के दम पर अपनी पोजीशन को मजबूत करने में लगी है। यह कार कंपनी के लिए लकी साबित हुई है। पिछले महीने इसकी 3799 यूनिट्स की बिक्री हुई। जून महीने में इसे कार का मार्केट शेयर 65.17% रहा है।
Windsor EV की कीमत 9.99 रुपये से शुरू होती है (बिना बैटरी) जबकि Windsor Windor Pro EV की कीमत 13.99 लाख से शुरू होती है। MG में Windor ev को बहुत ही ध्यान से डिजाइन किया है। यह वैल्यू फॉर मनी ev है। इसका डिजाइन ग्राहकों को खूब आकर्षित करता है वहीं इसमें बिसनेस क्लास वाला फील मिलता है। 5 लोगो के लिए इसमें बैठने की जगह दी गई है। कीमत का कम होना इस गाड़ी की बिक्री में मदद करता है। इसमें स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है और 5 लोग इस कार में आसानी से ट्रेवल कर सकते हैं।
Windsor Pro EV में 52.9 KWh का बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है सिंगल चार्ज में यह 449 किलोमीटर तक की रेंज देगी। इसमें एक मोटर लगो है जो 136 PS की पावर और 200 Nm का टॉर्क जनरेट करने में मदद करती है। 50 मिनट में यह 20% से 80% तक चार्ज हो जाती है। सिटी और हाइवे पर यह जमकर चलती है और निराश होने का मौका नहीं देती। सेफ्टी के लिए इस कार में Level 2 ADAS समेत एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EBD, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, फॉलो मी हेडलैंप और रेन सेंसिंग वाइपर जैसे कई अच्छे फीचर्स दिए गये हैं।
MG Windsor Pro EV में 604 लीटर का बूट स्पेस मिलता है और काफी सामान आप यहां रख सकते हैं। इसकी सीटें बेहद आरामदायक और सॉफ्ट हैं। लंबी दूरी के लिए यह परफेक्ट है। हेडरूम से लेकर लेग रूम और अंडर थाई सपोर्ट काफी अच्छा मिल जाता है। इसमें 604 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें ऑटो, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।