MG Windsor EV Pro ने बाजार में आते है धमाका कर दिया है। 6 मई को 17.49 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर इस कार को लॉन्च किया था। खास बात ये कि इसे महज 24 घंटे के भीतर ही 8,000 बुकिंग प्राप्त कर ली हैं। डिजाइन से लेकर स्पेस और रेंज के मामले में यह काफी बेहतर है। यह कार अब बड़ी बैटरी पैक के साथ आई है। Windsor EV Pro ऐसे ग्राहकों को टारगेट करती है जो लम्बी रेंज वाली EV खरीदना चाहते हैं। आइये जानते हैं इसके फीचर्स और बैटरी पैक के बारे में …
MG Windsor EV Pro को मिली इस शानदार प्रतिक्रिया के लिए जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के बिक्री प्रमुख राकेश सेन ने कहा, “एमजी विंडसर प्रो को मिली जबरदस्त बुकिंग के लिए हम आभारी हैं। बुकिंग शुरू होने के सिर्फ 24 घंटे के भीतर हमें 8,000 ऑर्डर मिले हैं। यह एक शानदार उपलब्धि है जो एमजी विंडसर पॉपुलैरिटी को दिखाता है। MG Windsor Pro को BaaS के साथ भी ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ इसकी एक्स शोरूम कीमत 12.50 लाख रुपये रखी गई है।
सेफ्टी फीचर्स की कमी नहीं
JSW MG Windsor Pro EV में 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, हिल होल्ड असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, EPS, आल डिस्क ब्रेक, रेन सेंसिंग वाइपर, फॉलो मी हेडलैंप, एलईडी कॉर्नरिंग लाइट और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे कई फीचर्स के साथ ही Level 2 ADAS को भी दिया गया है। ADAS के साथ ही इसमें 12 एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।
कंपनी ने इसे 3 नए कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा है जिसमें सेलाडॉन ब्लू, ग्लेज़ रेड और ऑरोरा सिल्वर कलर शामिल है। लंबी यात्रा के लिए यह एक परफेक्ट फैमिली कार साबित हो सकती है।इसमें 604 लीटर बूट स्पेस मिल जाता है।
फुल चार्ज में 449 km की रेंज
MG Windsor Pro EV में 52.9 KWh का बैटरी पैक दिया गया है। सिंगल चार्ज में यह 449 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। इसमें लगी मोटर से इसे 136 PS की पावर और 200 Nm का टॉर्क मिलता है। लंबी रेंज वाले ग्राहकों के लिए यह बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। इसे मिनट 60 किलोवाट के DC फास्ट चार्जर से 20 से 80% सिर्फ 50 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर देने लगे कम रेंज तो आज ही करें ये 5 काम! बैटरी पर पड़ेगा असर
संबंधित खबरें
बदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 hr agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
4 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
5 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
21 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
23 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
2 days agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines