MG Price Hiked: अगर आप समय MG Windsor इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं तो अब इसके लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। इसमें आपको 3 वेरीएंट मिलते हैं। कंपनी ने इस कार की कीमत में 50,000 रुपये का इजाफा हो गया है। Windsor EV अब आपको 13.99 लाख रुपये (बैटरी समेत)की शुरूआती कीमत में मिलेगी। इस गाड़ी में कई ऐसे फीचर्स हैं जिसकी वजह से ग्राहक इसे खरीदने पर मजबूर हो रहे हैं। इसमें स्पेस तो अच्छा मिलता ही है साथ ही इसकी रियर सीट आपको बिजनेस क्लास वाला फील जरूर दिला देती है।
| MG Windsor EV | Variants Ex-Showroom Price |
| Excite | Rs. 14 लाख रुपये |
| Exclusive | Rs. 15 लाख रुपये |
| Essence | Rs. 16 लाख रुपये |
कीमत और ऑफर्स
MG Windsor EV की एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है। लेकिन, इस कीमत में बैटरी की लगात शामिल नहीं है। MG अपनी EV रेंज के लिए BaaS प्रोग्राम लेकर आई है। इसके जरिए ग्राहक बैटरी को अलग से किराए पर ले सकते हैं। जिसके लिए 3.50 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से आपको पैसा देना होगा। कीमत के मामले में यह SUV बेहतर ऑप्शन है। इस गाड़ी ने अपने डिजाइन, रेंज, स्पेस और कीमत के दम पर ग्राहकों को लुभा रही है। सोर्स के मुताबिक पेट्रोल-डीजल कार की जगह अब लोग इसे खरीदना पसंद कर रहे हैं। MG को उम्मीद है कि दिसम्बर में भी इसकी बिक्री काफी बेहतर रहने की उम्मीद है।
सिंगल चार्ज में 332 किलोमीटर
बैटरी और रेंज की बात करें तो MG Windsor EV में 38kWh का बैटरी पैक मिलता है जो 45kW DC चार्जर और फास्ट चार्जिंग से लैस है । सिंगल चार्ज में 332 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है । फास्ट चार्जिंग सिस्टम की मदद से बैटरी सिर्फ 55 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो जाती है।
फीचर्स की भरमार
Windsor EV की सीटें और स्पेस इसके प्लस पॉइंट्स हैं। इस कर में 15.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, इसके साथ ही इसमें फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कीलेस एंट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गये हैं। सेफ्टी के लिए इसमें एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की सुविधा मिलती है। लम्बी दूरी के लिए इससे बेहतर इलेक्ट्रिक कार फिलहाल कोई और नहीं है।
यह भी पढ़ें: Used Cars: 5.80 लाख की ऑटोमैटिक Alto K10 सिर्फ 2.72 लाख में, यहां मिलेगी बेस्ट डील
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
11 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines