JSW MG मोटर्स अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Windsor EV को भारत में लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। अगले महीने इसे लॉन्च क्या जाएगा। लॉन्च से पहले ही कई बार इस मॉडल को टेस्टिंग के दौरान के देखा जा चुका है। कंपनी इस कार को कॉमेट EV और ZE EV के बीच में लेकर आएगी। भारत में Windsor EV का सीधा मुकाबला Tata Curvv ev से होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस नई इलेक्ट्रिक कार में कई ऐसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं वो इस सेगमेंट की अन्य कारों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।
11 सितंबर को होगी लॉन्च
JSW MG मोटर्स की Windsor EV को भारत में 11 सितंबर 2024 को लॉन्च करेगी। कंपनी इसे ZE EV के नीचे की पोजिशन में लाएगी, ऐसे में इसकी संभावित कीमत 18 से 20 लाख रुपये के आस–पास हो सकती है। भारत में इसका सीधा मुकाबला Tata Curvv ev, Nexon EV, XUV 400 और BYD Atto3 जैसी EV से होगा।
नया टीजर जारी
JSW MG मोटर्स की ओर से नई Windsor EV के लॉन्च से पहले नए टीजर को जारी कर किया गया है। नए टीजर में इसके एक और बेहतरीन फीचर के साथ इंटीरियर की जानकारी मिल रही है। इसके पहले भी Windsor के कई फीचर्स की जानकारी सामने आ चुकी हैं। कार में स्पेस काफी अच्छा मिलने की उम्मीद है इसमें 5 लोगों के बैठने की बढ़िया जगह मिलती है। इसे आप एक फैमिली कार के रूप में देख सकते हैं।
सबसे बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा
एमजी मोटर्स अपनी सभी कारों में कई बेहतरीन फीचर्स ऑफर करती है। जिसमें सबसे खास होता है बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम… और नई Windsor EV में 15.6 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।
कंपनी इसका GRANDVIEW Touch Display के नाम से प्रचार कर रही है। इसके पहले MG Hector में भी 14 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इस समय भारत में मिलने वाली किसी और कार में इतना बड़ा सिस्टम देखने को ही नहीं मिलता। ग्राहकों को भी यह फीचर सबसे ज्यादा आकर्षित करता है।
ग्राहकों को लुभाएगा कार का इंटीरियर
MG के मुताबिक नई Windsor EV का इंटीरियर सबसे खास होने वाला है। कंपनी ने जो टीजर जारी किया है उसके मुताबिक कार में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। कार का इंटीरियर भी कंपनी की कॉमेट जैसा होगा, लेकिन यह ब्राउन कलर में होगा। कार में 360 डिग्री कैमरा, ड्राइविंग मोड्स, स्पोर्टी सीट्स समेत कई शानदार फीचर्स मिल सकते हैं। बताया जा रहा है कि जो फीचर्स इस कार में मिलेंगे वो टाटा की कर्व इलेक्ट्रिक कार में भी शायद ही देखने को मिले, तो ऐसे यह कर्व ev के लिए आगे का सफर थोड़ा टफ साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: ये 5 काम कर लो, आपकी पुरानी कार को खरीदने के लिए लग जाएगी लाइन
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
18 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
19 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
21 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
22 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines