MG Windsor EV: एक समय था जब इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में Tata Nexon EV का जलवा बरकरार था। ये गाड़ी ग्राहकों की पहली पसंद बन चुकी थी, लेकिन जब इसके फेसलिफ्ट बाजार में आया तो बुरी तरह फ्लॉप हो गया, जिसकी वजह से Nexon की बिक्री में लगातार गिरावट देखने को मिली। ग्राहक अब नए मॉडल की तलाश में थे। MG मोटर्स ने इस बात को समझा और लॉन्च कर दी नई Winsor EV, जो कई मायनों में Tata Nexon EV से बेहतर है। ग्राहकों ने इस गाड़ी को इतना पसंद किया कि अब ये देश की नंबर 1 इलेक्ट्रिक कार बन चुकी है और Nexon EV को पीछे छोड़ दिया है। पिछले महीने Winsor EV की 3,116 यूनिट की बिक्री हुई। इस गाड़ी में कई ऐसे फीचर्स हैं जो वकाई इम्प्रेस करते हैं।
9.99 लाख से शुरू होती है कीमत
Winsor EV की एक्स शोरूम कीमत मात्र 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है। लेकिन, इस कीमत में बैटरी की लगात शामिल नहीं है। MG अपनी EV रेंज के लिए BaaS (बैटरी एज ए सर्विस प्रोग्राम) लेकर आई है। इसके जरिए ग्राहक बैटरी को अलग से किराए पर ले सकते हैं। जिसके लिए 3.50 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से आपको पैसा देना होगा। कहने का मतलब जितना गाड़ी चलाओगे उतनी ही आपको Pay करना होगा।
फुल चार्ज में 332km चलेगी
MG Windsor EV में 38kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल चार्ज पर 332 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है। इसके साथ 45kW DC चार्जर और फास्ट चार्जिंग सिस्टम ऑफर किए जाते हैं। इसकी मदद से बैटरी सिर्फ 55 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो जाती है। रियर टेस्ट रिपोर्ट में इसकी रेंज हमें 290-300km के हिसाब मिली जो काफी अच्छी मानी जाती है।
लंबी दूरी की सबसे आरामदायक कार
MG Windsor EV के फीचर्स की बात करें तो इसमें 15.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, इसके साथ ही इसमें फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कीलेस एंट्री, एम्बिएंट लाइटिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग और वायरलेस फोन चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गये हैं जो काफी मजेदार हैं और डेली यूज़ में काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। इसमें चार ड्राइविंग मोड इको, इको प्लस, नॉर्मल और स्पोर्ट मिलता हैं।
इस गाड़ी का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है इसकी रियर सीट, जो अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा आरामदायक है। इतना ही नहीं इस गाड़ी में इतना ज्यादा स्पेस आपको मिल जाता है कि बड़े ही आराम से लंबी यात्रा पर इसको लेकर जा सकते हैं, और आपको थकान नहीं होने वाली। EV सेगमेंट ही नहीं पेट्रोल-डीजल कारों में भी इतना बढ़िया सीट आपको नहीं मिलने वाली। अगर आपको सही मायनों में अगर आपको एक फुल पैसा वसूल SUV खरीदनी है तो आप MG Windsor EV पर चुन सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 2.75 लाख तक सस्ती हुई Tata की ये SUV, सेफ्टी में मिल चुकी है 5 स्टार रेटिंग
संबंधित खबरें
बाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
7 hrs agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
9 hrs agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
11 hrs agoToyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
1 day agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
1 day agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
1 day agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
1 day agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
1 day agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
2 days agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines