MG Motor to launch two electric cars: एमजी मोटर भारत में अपने इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो को नया रूप देने के लिए अब बड़ी तैयारी कर रही है। सोर्स के मुताबिक एमजी मोटर E260 EV प्लेटफॉर्म पर बेस्ड दो नए इलेक्ट्रिक वाहन लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी एक 5 डोर एसयूवी और एक एमपीवी पेश करेगी जिनकी कीमत 15 लाख रुपये से कम हो सकती है। फिलहाल भारत में कंपनी कॉमेट और ZS इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेचती है। MG अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों में Pure EV प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल करती है जोकि सेफ्टी के लिहाज से भरोसेमंद है।
वूलिंग क्लाउड ईवी पर होगी बेस्ड
एमजी की नई इलेक्ट्रिक एमपीवी वूलिंग क्लाउड ईवी पर बेस्ड होगी, जो इस समय इंडोनेशिया में बेची जाती है, और सोर्स के मुताबिक भारत में यह अगले एक साल के भीतर आ सकती है। यह लगभग 4.3 मीटर है और इसका व्हीलबेस 2,700 मिमी है, जो मारुति अर्टिगा के 2,740 मिमी से थोड़ा छोटा है और रेनॉल्ट ट्राइबर (2,636 मिमी) से थोड़ा ज्यादा है। MG इस नए मॉडल को भारतीय परिवारों को ध्यान में रखते हुए तैयार करेगी और तमाम फीचर्स को भी शामिल करेगी।
MG-JSW की साझेदारी
कंपनी के मुताबिक 2.0 योजना के तहत 2023-2025 की अवधि के लिए है जिसमें मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी साल 70 हजार यूनिट्स से बढ़कर 1.20 लाख यूनिट्स की है। वहीं प्लान 3.0 के तहत मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी को 1.20 लाख यूनिट्स से बढ़ाकर 3 लाख यूनिट तक करना होगा। इ MG-JSW की साझेदारी में नए वाहनों के साथ कई चीजों पर फोकस किया जाएगा। साझेदारी के अनुसार, JSW की भारतीय JV परिचालन में 35 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।
भारत में EV का भविष्य
MG भारत में कॉमेट और ZS EV की बिक्री करती है। इन दोनों गाड़ियों की बिक्री ठीक है लेकिन अभी भी सेल स्लो है, जबकि दोनों मॉडल डिजाइन से लेकर परफॉरमेंस के ममाले में काफी अच्छे बताये जा रहे हैं। कीमत के लिहाज से भी MG मोटर ने ग्राहकों को निराश होने का मौका नहीं दिया है।
टाटा से लेकर महिंद्रा की EV ने पकड़ी रफ़्तार
भारत में टाटा मोटर्स से लेकर महिंद्रा की इलेक्ट्रिक गाड़ियों को काफी पसंद किया जा रहा है। टाटा के पास इस समय टियागो, टिगोर और Nexon EV को बेचती है। जबकि महिंद्रा की XUV400 भी ग्राहकों की जरूरत को पूरा करती हुई नज़र आ रही है। अब ऐसे में MG मोटर अपने नए मॉडल के दम पर भारत में अपनी जगह मजबूत करने की कोशिश करेगी।
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
8 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
12 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
14 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
16 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines