MG Motor India Price Hike: भारत में कल से नवरात्रियों के साथ ही त्योहारी सीजन शुरू हो रहा है। इस दौरान लोग बड़ी मात्रा में वाहन खरीदते हैं। लिहाजा वाहन कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स पर आकर्षक छूट देकर ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को लुभाने की कोशिश करती हैं। लेकिन इस बार कुछ अलग माहौल देखने को मिला है।
कुछ प्रमुख कंपनियों ने अपनी गाड़ियों के दाम घटाने की बजाय बढ़ाकर उन ग्राहकों को झटका देने का काम किया है, जो इस बार अपने लिए एक नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं। साउथ कोरियन कार निर्माता Hyundai पहले ही अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने का ऐलान कर चुकी है और अब एमजी मोटर (MG Motor) भी इस कतार मे जुड़ चुकी है।
कंपनी ने अपनी MG Hector, MG Hector Plus, MG Astor कारों की कीमतों में 28 हजार रुपये तक बढ़ा
दिए हैं। आपको बता दें कि एमजी मोटर पिछले छह महीनों में अपनी कारों की कीमतों में दूसरी बार बढ़ोतरी की है। MG एक ब्रिटिश कार निर्माण कंपनी है और इस कार की शुरुआत 1920 में हुई थी।
MG Hector
MG Hector के पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 14.43 लाख रुपये है। इस मॉडल की पहले की कीमत 14.15 लाख रुपये थी। इस कार के शुरुआती वेरिएंट को Style MT कहा जाता है। इस कार के टॉप मॉडल की कीमत 19.48 लाख रुपये से बढ़कर 19.73 लाख रुपये हो गई है।
MG Hector 6 सीटर
एमजी हेक्टर 6 सीटर मॉडल का नाम स्मार्ट पेट्रोल सीवीटी 6 सीटर (Smart Petrol CVT 6 Seater) है। इस कार की नई कीमत 18.90 लाख रुपये है। इस मॉडल की पुरानी कीमत 18.65 लाख रुपये थी। इस कार के टॉप
वेरियंट की कीमत 20.10 लाख रुपये थी, जो बढ़ोतरी के बाद 20.35 लाख रुपये हो गई है।
अभी पढ़ें – Maruti Suzuki Grand Vitara: लॉन्च हो गई मारुति की ये धासूं SUV, दूसरी गाड़ियों की कर देगी छुट्टी
MG Astor
MG Astor की शुरुआती कीमत 10.32 लाख रुपये है। इस कार के बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, इस कार के स्टाइल एमटी वेरिएंट की कीमत 10.28 लाख रुपये से बढ़ाकर 10.38 लाख रुपये कर दी गई है।
(ये रिपोर्ट News 24 Website के साथ इंटर्नशिप कर रहे देवांश शंखधार ने तैयार की है।)
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Toyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
11 hrs agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
12 hrs agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
14 hrs agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
16 hrs agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
18 hrs agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
1 day agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
1 day agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
1 day agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
2 days agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines