हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

आखिर भारत में क्यों खूब बिक रही हैं MG की इलेक्ट्रिक कारें? जानें कारण

अप्रैल महीने में MG मोटर की बिक्री भी काफी अच्छी रही है। कंपनी ने बताया कि पिछले महीने उसनें 4,485 कारों की बिक्री की है और कुल सेल में 34% योगदान उनकी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री का ही रहा है।

विज्ञापन

MG Motor: कार कंपनियों की अप्रैल महीने की सेल्स रिपोर्ट जारी हो गई है। इस बार बिक्री में उतार चढ़ाव देखने को मिला है। लोग अब इलेक्ट्रिक वाहनों पर शिफ्ट होने लगे हैं क्योंकि अब जो मॉडल हैं वो पॉकेट फ्रेंडली आने लगे हैं। अप्रैल महीने में MG मोटर की बिक्री भी काफी अच्छी रही है। कंपनी ने बताया कि पिछले महीने उसनें 4,485  कारों की बिक्री की है और कुल सेल में 34% योगदान उनकी इलेक्ट्रिक कारों का रहा है।

MG Hector BLACKSTORM को मिल रहा है जबरदस्त रिस्पांस

MG ने बाताया कि उसकी हाल ही में लॉन्च हुई Hector BLACKSTORM को ग्राहकों की तरफ से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इसे 10 अप्रैल को लॉन्च किया गया था। MG Hector BLACKSTORM में दो इंजन ऑप्शन के साथ आई है। इसमें 1.5L का टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है जो 143PS की पावर और 250Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

यह इंजन CVT गियर बॉक्स के साथ आता है। इस गाड़ी के 1.5L का टर्बो डीजल इंजन लगा है जो 170 PS की पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करता है यह इंजन 6MT गियर बॉक्स के साथं आता है। HECTOR BLACKSTORM एडिशन की कीमत 21,24,800 रुपये से लेकर 22,75,800 रुपये जाती है।

खूब बिक रही है MG की इलेक्ट्रिक कारें

भारत में MG केवल दो इलेक्ट्रिक कारें बेचती जिसमें MG zs ev और comet ev शामिल हैं। अब इन दोनों गाड़ियों की बिक्री इसलिए बेहतर है क्योंकि ये किफायती हैं, इनकी कीमतें कम हैं और बढ़िया रेंज के साथ क्वालिटी भी देखने को मिलती है। MG pure ev प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल करती है। जब से MG कॉमेट इलेक्ट्रिक कार सिर्फ 6.99 लाख रुपये में बाजार में आई है तब से इसकी बिक्री और ज्यादा बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: बाइकर्स की मौज! कल लॉन्च होगी बजाज की सबसे ताकतवर बाइक, इतनी होगी कीमत

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें