MG Windor EV Records sale: एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) की नई Windor EV मार्केट में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। MG को अपने प्रोडक्ट पर पूरा भरोसा भी था। एक कार के दम पर पिछले महीने MG की बिक्री काफी बेहतर रही है। बिक्री के मामले में MG मोटर इंडिया ने Mahindra, Citroen और BYD को भी पीछे छोड़ दिया है।
पिछले महीने (सितंबर 2024) में MG की 977 यूनिट्स की बिक्री हुई, जिसके बाद यह दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार कंपनी बन गई। एमजी के पास इस समय Comet, Windsor और ZS इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं। 454 यूनिट्स बेचकर महिंद्रा तीसरे नंबर पर रही। वहीं Citroen ने पिछले महीने 386 यूनिट्स की बिक्री की और चौथी सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी बनी। इसके अलावा 163 कारें बेचकर BYD पांचवी सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कार बेचने वाली कंपनी बनी है।
जबरदस्त बुकिंग
3 अक्टूबर को MG Windsor EV की बुकिंग शुरू हुई और एक ही दिन में 15,176 बुकिंग मिली जो अपने आप में रिकॉर्ड है, आज तक किसी भी इलेक्ट्रिक कार को इस तरह के बुकिंग रिस्पॉन्स नहीं मिले है।
बेस्ट इन क्लास फीचर्स
MG Windor EV की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 38kWh LFP बैटरी पैक दिया है और फुल चार्ज में यह 331 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। यह कार 136hp की पावर और 200Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
नई Windor में वैसे तो कई शानदार फीचर्स मिलते हैं लेकिन इसमें 135 डिग्री वाली रिक्लाइन सीटें (Aero-Lounge seats) सबसे मजेदार हैं। इसकी सीटें बेहद आरामदायक हैं। इस तरह की सीटें अभी तक किसी और कार में नहीं हैं। इसके अलावा इसमें सेगमेंट का सबसे बड़ा 15.6 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो नई विंडसर ईवी में 35 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया है, इसके साथ ही इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम +EBD, हिल-होल्ड कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेकिंग सिस्टम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग और डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है। DC फास्ट चार्जर की मदद से बैटरी सिर्फ 30 मिनट में 30% से 100% तक चार्ज हो जाती है।
यह भी पढ़ें: Auto expo 2025 में दिखेगा टाटा का जलवा! 500km की रेंज के साथ आएगी Tata Harrier EV
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
18 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
20 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
22 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines