---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

MG Majestor Vs Toyota Fortuner: साइज, पावर और लग्जरी में कौन आगे और कौन है असली बॉस?

नई MG Majestor की एंट्री ने फुल-साइज SUV सेगमेंट में हलचल मचा दी है. बड़ा साइज, लग्जरी फीचर्स और दमदार ऑफ-रोडिंग के साथ यह सीधे Toyota Fortuner को चुनौती दे रही है. अगर आप 40 लाख के बजट में बड़ी और पावरफुल SUV लेने की सोच रहे हैं, तो जानिए इन दोनों में कौन है आपके लिए सही विकल्प.

---विज्ञापन---

MG Majestor Vs Toyota Fortuner: अगर आप ऐसी SUV खरीदने की सोच रहे हैं जो सड़क पर निकलते ही अलग पहचान बनाए, तो MG की नई Majestor आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन बनकर सामने आई है. कंपनी ने इसे अपनी फ्लैगशिप D+ सेगमेंट SUV के तौर पर पेश किया है और इसकी बुकिंग 41,000 रुपये में शुरू हो चुकी है. इसकी लॉन्चिंग अप्रैल 2026 में होने की उम्मीद है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि नई MG Majestor और लंबे समय से बाजार में राज कर रही Toyota Fortuner में से किसे चुनना ज्यादा सही रहेगा. आइए जानते हैं…

MG Majestor Vs Toyota Fortuner

साइज और रोड प्रेजेंस- कौन दिखती है ज्यादा दमदार?

---विज्ञापन---

डायमेंशन की बात करें तो MG Majestor इस मुकाबले में ज्यादा बड़ी और भारी-भरकम नजर आती है. इसकी लंबाई 5,046 mm है, जिससे सड़क पर इसका रोड प्रेजेंस काफी मजबूत दिखाई देता है. चौड़ाई और ऊंचाई भी इसे एक बड़ी और प्रीमियम SUV का लुक देती है. यह 6-सीटर और 7-सीटर दोनों विकल्प में आएगी. वहीं Toyota Fortuner साइज में थोड़ी छोटी जरूर है, लेकिन उसका मजबूत और मस्कुलर डिजाइन आज भी लोगों को खूब पसंद आता है.

MG Majestor

डिजाइन और ऑफ-रोडिंग- किसकी ताकत ज्यादा?

---विज्ञापन---

MG Majestor का डिजाइन साफ बताता है कि इसे रफ एंड टफ इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है. बड़ा फ्रंट ग्रिल, ऊंचा बोनट, शार्प LED लाइट्स और मजबूत बंपर इसे एक पावरफुल लुक देते हैं. इसमें 4×4 सिस्टम के साथ करीब 10 ऑफ-रोड मोड्स दिए गए हैं, जिससे बर्फ, रेत, कीचड़ या पत्थरीले रास्तों पर भी इसे आसानी से चलाया जा सकता है. दूसरी तरफ Toyota Fortuner लंबे समय से अपनी मजबूत बॉडी और भरोसेमंद ऑफ-रोडिंग क्षमता के लिए जानी जाती है और कठिन रास्तों पर इसका प्रदर्शन पहले से साबित है.

Toyota Fortuner

फीचर्स और लग्जरी- कौन देता है ज्यादा आराम?

---विज्ञापन---

फीचर्स के मामले में MG Majestor ज्यादा मॉडर्न और लग्जरी फील देती है. इसमें पैनोरमिक सनरूफ, मसाज और वेंटिलेटेड सीटें, JBL साउंड सिस्टम, एंबियंट लाइटिंग और 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. वहीं Toyota Fortuner फीचर्स के मामले में थोड़ी सिंपल जरूर लग सकती है, लेकिन इसकी क्वालिटी, टिकाऊपन और लंबे समय तक भरोसेमंद परफॉर्मेंस ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है.

इंजन और कीमत- किसमें ज्यादा वैल्यू?

---विज्ञापन---

MG Majestor में 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो पावर और परफॉर्मेंस दोनों के लिहाज से मजबूत होगा. इसकी शुरुआती कीमत करीब 40 लाख रुपये के आसपास हो सकती है. वहीं Toyota Fortuner में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प मिलते हैं, जिससे खरीदारों को ज्यादा चॉइस मिलती है. इसकी कीमत लगभग 34 लाख रुपये से शुरू होकर 50 लाख रुपये तक जाती है.

किसके लिए कौन-सी SUV सही?

---विज्ञापन---

अगर आप नई टेक्नोलॉजी, ज्यादा फीचर्स, लग्जरी और बड़ा रोड प्रेजेंस चाहते हैं, तो MG Majestor आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है. लेकिन अगर आप सालों से आजमाया हुआ भरोसा, मजबूत बिल्ड क्वालिटी, बेहतर रीसेल वैल्यू और ब्रांड की विश्वसनीयता चाहते हैं, तो Toyota Fortuner आज भी एक सुरक्षित और भरोसेमंद चुनाव मानी जाती है. हालांकि आखिरी फैसला आपकी जरूरत और बजट और आपकी पसंद पर निर्भर है.

ये भी पढ़ें- Fortuner की टेंशन बढ़ाने आ गई MG Majestor! कंपनी की सबसे बड़ी SUV लॉन्च, मसाज सीट्स जैसे धांसू फीचर्स से लैस

---विज्ञापन---
First published on: Feb 13, 2026 12:56 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola