MG Majestor SUV Pulls 406 Ton Train: SUV से ट्रेन खींचना सुनने में ही हैरान कर देने वाला लगता है, लेकिन JSW MG Motor India ने इसे सच कर दिखाया है. MG Majestor नाम की SUV ने ऐसा कारनामा किया है, जिसने सीधे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बना ली. खास बात यह है कि यह कोई मॉडिफाइड गाड़ी नहीं थी, बल्कि पूरी तरह स्टॉक SUV थी. JSW MG Motor India की नई SUV MG Majestor ने Heaviest Train Pulled by an SUV on Rail का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. कंपनी के मुताबिक, यह पहली बार है जब किसी SUV ने इतना भारी ट्रेन खींचने का कारनामा किया है.
406 टन की ट्रेन को 300 फीट तक खींचा
इस SUV ने 406.4 टन वजनी ट्रेन को करीब 300 फीट तक खींचा. यह रिकॉर्ड जम्मू-कश्मीर के काकापोरा और अवंतीपोरा के बीच ऑपरेशनल रेलवे ट्रैक पर बनाया गया. गिनीज के लिए तय 400 टन और 100 फीट के मानकों को इसने आसानी से पार कर लिया. इस पूरे रिकॉर्ड अटेम्प्ट को ऑटोमोटिव और मोटरस्पोर्ट एक्सपर्ट्स की निगरानी में किया गया. उन्होंने पुष्टि की कि ट्रेन को केवल SUV ने ही खींचा और इसमें कोई बाहरी मदद नहीं ली गई.
कैसा था ट्रेन का कॉम्बिनेशन
इस ट्रेन में WAG-9HC लोकोमोटिव, पैसेंजर कोच और एक गार्ड कोच शामिल थे. पूरे ट्रेन का वजन स्वतंत्र रूप से वेरिफाई किया गया, जो 406 टन निकला.
बिना किसी बदलाव के इस्तेमाल हुई SUV
सबसे खास बात यह रही कि इस टेस्ट में इस्तेमाल की गई MG Majestor पूरी तरह स्टॉक मॉडल थी. इसमें इंजन, ड्राइवट्रेन या ट्रैक्शन सिस्टम में कोई बदलाव नहीं किया गया था. इसका मकसद गाड़ी की असली ताकत को परखना था.
दमदार इंजन और परफॉर्मेंस
MG Majestor में 2.0 लीटर का ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो 215.5 PS की पावर और 478.5 Nm का टॉर्क देता है. इतनी भारी ट्रेन को खींचते समय SUV की मूवमेंट कंट्रोल में और स्थिर बनी रही. बता दें, MG Majestor में 4WD सिस्टम के साथ 10 ड्राइव मोड्स, ट्रिपल डिफरेंशियल लॉक, क्रॉल कंट्रोल, 219mm ग्राउंड क्लीयरेंस और 810mm वॉटर वेडिंग कैपेसिटी जैसे फीचर्स मिलते हैं. साथ ही इसमें लेवल 2 ADAS टेक्नोलॉजी भी दी गई है.
जानकारी के लिए बता दें, इस SUV की लॉन्चिंग जल्द होने वाली है और इसकी प्री-बुकिंग 41,000 रुपये में शुरू हो चुकी है. पहले 3000 ग्राहकों को 5 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी, रोडसाइड असिस्टेंस और लेबर-फ्री सर्विस जैसे फायदे मिलेंगे.
पहले भी बन चुके ऐसे रिकॉर्ड
भारत में पहले भी ऐसी ताकतवर गाड़ियों के कई रिकॉर्ड सामने आ चुके हैं. जून 2025 में Tata Harrier.ev ने करीब 72,000 किलो वजनी भारतीय वायुसेना के C-17 ग्लोबमास्टर विमान को खींचकर सबको चौंका दिया था, वहीं इसी SUV ने 23 से 27 टन के WhAP 8×8 बख्तरबंद वाहन को भी आसानी से खींचकर अपनी क्षमता साबित की. इससे पहले फरवरी 2025 में Tata Curvv ने 48,000 किलोग्राम वजनी Boeing 737 विमान को लगभग 100 मीटर तक खींचकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह बनाई थी. वहीं, मार्च 2017 में Tata Hexa देश की पहली ऐसी UV बनी थी जिसने Boeing 737-800 विमान को खींचने का कारनामा किया था.
ये भी पढ़ें- आइकॉनिक Bajaj Pulsar 180 की धमाकेदार वापसी, जानें कितनी है कीमत?
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
5 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
7 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines